UBSE Result, UK Board 10th 12th Result 2025 Topper, ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी हो गए हैं, टॉपरों की पूरी लिस्ट भी सामने आ गई है। देहरादून के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी से अनुष्का राणा ने 12वीं में टॉप किया है, उनके 98.60 फीसदी अंक आए हैं। S.P.I.C के केशव भट्ट दूसरे पायदान पर रहे हैं, उन्हें 97.80 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे नंबर पर S.V.M.I.C. आवास विकास के आयुष सिंह रावत रहे हैं, उनके 96.80 फीसदी अंक आए हैं।









