UP: खूनी इश्क या साजिश? सिर मिट्टी में था धंसा, चेहरे पर धारदार वार, दोनों के मोबाइल भी गुम, हरदोई डबल मर्डर
होम

UP: खूनी इश्क या साजिश? सिर मिट्टी में था धंसा, चेहरे पर धारदार वार, दोनों के मोबाइल भी गुम, हरदोई डबल मर्डर

Spread the love


हरदोई संडीला कोतवाली क्षेत्र के आटामऊ में तकिया मार्ग पर गैंग्स्टर के आरोपी समेत दो लोगों की गोली और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गांव में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी से लगभग 200 मीटर दूर मिले। सड़क पर इनकी बाइक खड़ी मिली। जानकारी पर आईजी किरण एस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इश्कबाजी में घटना होने की चर्चा है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। लखनऊ के फैजुल्लागंज निवासी अभिषेक चौरसिया (26) के मौसा कल्लू चौरसिया कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो गांव में रहते हैं। अभिषेक पिछले 15 दिन से रैंसो में ही थे। गांव निवासी अरुण चौरसिया (30) खुद का पिकअप चलाते हैं। इन दिनों वह आटामऊ स्थित जल निगम के स्टोर से पाइप की आपूर्ति गांवों में करते थे।  परिजन ने बताया कि अभिषेक और अरुण बुधवार सुबह आठ बजे बाइक से घर से निकले थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *