उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हादसे की गंभीरता बयां की। किसी की छाती की हड्डी टूट गई तो किसी का सिर फट गया। पीछे बैठीं नत्थो देवी तो कुचल गई थीं। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं थीं। यही स्थिति लोकेश के साथ भी हुई।
सिर में आई गंभीर चोट व अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। झटके से पिंकी का सिर कार से टकराया, जिससे सिर फूट गया और खून बहने से मौत हो गई। विजय व दिनेश की छाती की हड्डी टूटी और फेफड़े में धंस गई। श्वांस नली में खून भर जाने से इन्होंने भी दम तोड़ दिया। सुनीता देवी भी झटके के साथ दो सीटों में फंस गईं थीं। उनकी भी छाती व सिर की हड्डी टूट गई थी। गर्दन की हड्डी में भी चोट आई थी।
Trending Videos
2 of 11
विजय और पिंकी का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया। प्रमुख सचिव के निर्देश पर उप परिवहन आयुक्त आगरा विदिशा सिंह के नेतृत्व में आगरा व अलीगढ़ मंडल से संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच की। संयुक्त रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि हादसा बस चालक द्वारा लापरवाही के साथ ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ है।
3 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको वैन व बस
– फोटो : संवाद
आरटीओ प्रवर्तन आगरा अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ प्रशासन आगरा आलोक कुमार, आरटीओ प्रशासन अलीगढ़ दीपक कुमार शाह, एआरटीओ आगरा आलोक कुमार, एआरटीओ हाथरस लक्ष्मण प्रसाद, पीटीओ हाथरस रामबाबू व आरआई हाथरस राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से जांच की।
4 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक जांच के बाद बस में मौजूद चालक अरशद अली निवासी दिल्ली व जगतार सिंह निवासी सांबा, जम्मू के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। एआरटीओ हाथरस लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट मुख्य सचिव को प्रेषित कर दी गई है।
5 of 11
हाथरस में हादसे के बाद मौके पर पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टक्कर लगते ही विपरीत दिशा में घूम गई इको वैन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही तेज रफ्तार बस ने पीछे से इको वैन में जोरदार टक्कर मारी, वैन अनियंत्रित होकर घूम गई। वैन आगरा की ओर जा रही थी, लेकिन टक्कर के बाद उसका अगला हिस्सा नोएडा की दिशा की ओर हो गया।
Spread the love डीजीपी राजीव कृष्ण ने शनिवार को ऑनलाइन अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी एडीजी, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी व अन्य अफसरों को निर्देश दिए कि त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। सोशल मीडिया की निगरानी करें। अगर कोई आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट आदि मिलता है तो संबंधित पर कार्रवाई करें। डीजीपी ने […]
Spread the love आगरा में जगदीशपुरा के किशोरपुरा मोहल्ले में हत्या से सनसनी फैल गई। परिजन ने 10 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Source link
Spread the love हाथरस के कल्पिता शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ लुक्का के साथ-साथ अब तक पुलिस व परिवार कल्पिता की भाभी को भी कटघरे में रखे हुए थी। मगर आज गुलशन से पूछताछ के बाद साफ हो गया कि इस हत्या में कल्पिता की भाभी या उसके परिवार की कोई भूमिका नहीं। […]