उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हादसे की गंभीरता बयां की। किसी की छाती की हड्डी टूट गई तो किसी का सिर फट गया। पीछे बैठीं नत्थो देवी तो कुचल गई थीं। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं थीं। यही स्थिति लोकेश के साथ भी हुई।
सिर में आई गंभीर चोट व अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। झटके से पिंकी का सिर कार से टकराया, जिससे सिर फूट गया और खून बहने से मौत हो गई। विजय व दिनेश की छाती की हड्डी टूटी और फेफड़े में धंस गई। श्वांस नली में खून भर जाने से इन्होंने भी दम तोड़ दिया। सुनीता देवी भी झटके के साथ दो सीटों में फंस गईं थीं। उनकी भी छाती व सिर की हड्डी टूट गई थी। गर्दन की हड्डी में भी चोट आई थी।
Trending Videos
2 of 11
विजय और पिंकी का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया। प्रमुख सचिव के निर्देश पर उप परिवहन आयुक्त आगरा विदिशा सिंह के नेतृत्व में आगरा व अलीगढ़ मंडल से संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच की। संयुक्त रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि हादसा बस चालक द्वारा लापरवाही के साथ ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ है।
3 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको वैन व बस
– फोटो : संवाद
आरटीओ प्रवर्तन आगरा अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ प्रशासन आगरा आलोक कुमार, आरटीओ प्रशासन अलीगढ़ दीपक कुमार शाह, एआरटीओ आगरा आलोक कुमार, एआरटीओ हाथरस लक्ष्मण प्रसाद, पीटीओ हाथरस रामबाबू व आरआई हाथरस राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से जांच की।
4 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक जांच के बाद बस में मौजूद चालक अरशद अली निवासी दिल्ली व जगतार सिंह निवासी सांबा, जम्मू के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। एआरटीओ हाथरस लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट मुख्य सचिव को प्रेषित कर दी गई है।
5 of 11
हाथरस में हादसे के बाद मौके पर पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टक्कर लगते ही विपरीत दिशा में घूम गई इको वैन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही तेज रफ्तार बस ने पीछे से इको वैन में जोरदार टक्कर मारी, वैन अनियंत्रित होकर घूम गई। वैन आगरा की ओर जा रही थी, लेकिन टक्कर के बाद उसका अगला हिस्सा नोएडा की दिशा की ओर हो गया।
Spread the love {“_id”:”6a435874a2f9f1daf10d8af6″,”slug”:”booking-opens-for-residential-plots-in-greater-agra-township-online-registration-till-july-29-2026-06-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ग्रेटर आगरा में प्लॉट बुकिंग शुरू! 29 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए किस टाउनशिप में कितने भूखंड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 11:17 AM IST ग्रेटर आगरा परियोजना की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों की ऑनलाइन […]
Spread the love {“_id”:”69a3dc1c2d09d8c7c5090f3b”,”slug”:”muslims-take-to-streets-in-lucknow-to-protest-against-killing-of-iran-supreme-leader-ayatollah-ali-khamenei-2026-03-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: खामेनेई की हत्या पर फूट-फूटकर रोईं महिलाएं और पुरुष, शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे, लखनऊ में विरोध प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} लखनऊ में प्रदर्शन – फोटो : अमर उजाला विस्तार राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। रोते बिलखते हुए नारेबाजी शुरू कर […]
Spread the love होमगार्ड भर्ती परीक्षा के आखिरी व तीसरे दिन चार जिलों में एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं। हापुड़ के चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज तगासराय केंद्र पर एक अभ्यर्थी ने प्रवेश पत्र में जन्मतिथि में हेरफेर […]