अलीगढ़ के अतरौली कस्बे में सुभाष चौक पर स्थित एक होटल पर देवी-देवताओं के नाम और चित्रों वाले कागजों का नैपकिन के रूप में हाथ पोछने के लिए इस्तेमाल करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने होटल पर जमकर हंगामा किया। 14 अप्रैल रात हुई इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें शांत किया और रिपोर्ट दर्ज कर होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
यह मामला घंटाघर के निकट सुभाष चौक पर स्थित ख्वाजा होटल का है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 14 अप्रैल रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें सूचना मिली थी कि होटल पर हाथ पोछने के लिए जो कागज लटकाए गए हैं, उन पर भारत माता की आरती लिखी है और देवी-देवताओं के चित्र छपे हैं। यहां मीट और बिरयानी बनाई जाती है।
उन्होंने कुछ कागजों को हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी सौंपा है। बाद में पुलिस ने होटल से कागजों को हटवा दिया। गौरव शर्मा की तहरीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और शांति भंग करने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। हंगामा करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं में गौरव शर्मा के अलावा वैभव वार्ष्णेय, धर्मेंद्र, संस्कार गौड़, मोहन वर्मा, अभिषेक, जितेंद्र राजपूत आदि शामिल थे।
Spread the love चंदौली जिले में 24 घंटे में तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले साइको किलर की मुठभेड़ में मौत हो गई। रात करीब 11 बजे दरियापुर में सीन रीक्रिएशन के दौरान वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। आरोपी के सीने और पेट में दो गोलियां लगी हैं। इस दौरान एसआई और […]
Spread the love बिगड़े मौसम में 5 अप्रैल की शाम गेहूं की फसल को बचाने के लिए एक किसान परिवार पट्टे पर लिए खेत में फसल काटने में लगा हुआ था कि बिजली गिर गई, जिससे किशोरी राधा (15) की मौत हो गई, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। कस्बा जवां के विजय सिंह […]
Spread the love 12:59 AM, 30-Jun-2026 Mau News: 1.20 करोड़ रुपये से बनी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण 1.20 करोड़ रुपये से बनी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण और पढ़ें 12:59 AM, 30-Jun-2026 Jaunpur News: ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन, वापसी की मांग Protest against the e-registry process; demand for its withdrawal. और पढ़ें 12:59 AM, […]