खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा और उसके बेटे अंकुश की हत्या में शामिल उसके पति जसराम को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश करने से पहले पूछताछ की। हत्यारोपी बोला छोटे भाई जयराम के मंसूबे को वह समझ नहीं पाया था। पत्नी सीमा की हत्या की बात तय हुई थी लेकिन उसने मेरे बेटे को भी मार दिया। मुझे अपनी पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है लेकिन बेटे को खोने गम है।
आरोपी देवर जयराम को शुक्रवार को ही जेल भेज भेज दिया था। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी जसराम की पत्नी सीमा (35) की लाश बुधवार की सुबह गांव के पास ही जंगल में मिली थी। इसके अगले दिन बृहस्पतिवार को उसके बेटे अंकुश (10) का शव करीब 500 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था।
2 of 16
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीमा की गला रेतकर हत्या की गई थी जबकि अंकुश को गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया था। इसके अलावा दोनों के चेहरे भी जलाए गए थे। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर इस दोहरे हत्याकांड में जसराम और उसके छोटे भाई जयराम को गिरफ्तार किया है।
3 of 16
पाकबड़ा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने जयराम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पति जसराम से शनिवार को पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से तंग आ चुका था। इसलिए उसने अपने छोटे भाई जयराम के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
4 of 16
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की हत्या के बदले में जयराम मकान के दो लाख 40 हजार रुपये नहीं देना चाहता था। साजिश के तहत जयराम सीमा और उसके बेटे अंकुश को मंगलवार की शाम अगवानपुर से बाइक पर बैठाकर ले आया था। जयराम ने अंकुश को पेट्रोल पंप पर उतार दिया था और अपनी भाभी सीमा को जंगल में ले गया था।
5 of 16
पुलिस ने आसपास के लोगों से दोनों शवों की पहचान कराई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पहले से जसराम मौजूद था। दोनों भाइयों ने सीमा की हत्या कर दी थी। इसके बाद जयराम पेट्रोल लेने गया तो अंकुश को भी अपने साथ ले आया था। यहां उसने शोर मचाया तो जयराम ने उसकी भी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
Spread the love गुरुग्राम में 27 सितंबबर तड़के दुर्घटनाग्रस्त यूपी 81 सी एस-2319 थार में पांच लोगों की मौत हुई है। यह गाड़ी अलीगढ़ आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है। इस पर ओवरस्पीड में कुल 10 चालान हैं। यह कार जिले की तहसील इगलास के शास्त्री नगर हाथरस रोड निवासी विष्णु के नाम पर वर्ष 2021 […]
Spread the love अपने में इतिहास समेटे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 99 वर्ष की अवधि में एक कुलपति ऐसी भी रहीं जिनका कार्यकाल सबसे संक्षिप्त रहा। ये तत्कालीन आगरा विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति सुरत प्यारी सुखिया थीं। इन्होंने मात्र 24 दिन कुलपति का कार्यभार संभाला। Source link
Spread the love {“_id”:”67ab667e89c8f94e820e5581″,”slug”:”ayodhya-ram-city-filled-with-devotees-on-magh-purnima-possibility-of-20-lakh-people-coming-the-temple-will-2025-02-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Magh Purnima : श्रद्धालुओं से पटी राम नगरी, आज 20 लाख लोगों के अयोध्या आने की संभावना; पांच बजे से होंगे दर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अयोध्या में भारी भीड़। – फोटो : अमर उजाला। विस्तार सरयू की लहरों के समानांतर रामनगरी में आस्था का भी उफान तेज है। मंगलवार को भी […]