मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। वह हेलिकाॅप्टर से पीलीभीत के बीसलपुर से दोपहर 1:10 बजे मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह शहर में करीब 21 घंटे रहेंगे। करीब 11 महीने में वह दूसरी बार सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री यहीं से रामपुर के लिए रवाना होंगे।
सीएम योगी के मुरादाबाद के दाैरे का कार्यक्रम रविवार को शासन से जारी हो गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम पीलीभीत जिले के गांव पतरासा से हेलिकाॅप्टर से सोमवार मध्याह्न 12:40 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:10 बजे उनका हेलिकाॅप्टर मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेगा।
दोपहर दो बजे से मुख्यमंत्री मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही नए कार्यों की कार्य योजना के संबंध में बैठक भी करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक एक घंटे मुरादाबाद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
शाम 4:40 से वह जनसभा स्थल बुदि्ध विहार फेज-2 पहुंचेंगे। जहां 5:45 बजे तक रहेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ वह विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम छह बजे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां तीस मिनट विवि परिसर का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद वह 6:45 बजे सर्किट हाउस लाैट आएंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह 10:10 बजे हेलिकाॅप्टर से रामपुर सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे








