सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जातीय जनगणना में भाजपा कोई गड़बड़ी न कर पाए, इसके लिए सतर्क रहना है। पीडीए समाज को भाजपा की धांधली पर नजर रखनी है, जिससे जातीय जनगणना ईमानदारी से हो और सच्चे आंकड़े भी आएं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए।
Trending Videos
अखिलेश ने प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट चल रही है। किसानों की फसलों की खरीद में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। धान खरीद में भ्रष्टाचार का कागजों में रिकॉर्ड है, विधानसभा से लेकर कई प्लेटफार्म पर शिकायत हुई, लेकिन लूट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड में मूंगफली खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और बिचौलियों ने मुनाफा कमाया। अब गेंहू खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। किसानों का गेहूं उद्योगपतियों के लिए आढ़तियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। सरकार ने पाबंदी लगा दी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। सवाल पूछने पर एफआईआर करा रही है। आंदोलन करने पर पगड़ी उछाली जाती है। गाजीपुर से गाजियाबाद तक कई मौकों पर भाजपा ने किसानों को अपमानित करने का काम किया है। इस अवसर पर नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में बिना धान और गेंहू खरीदे 64 करोड़ रुपये खातों में भेज दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले भाजपा के लोग हैं।
Spread the love आगरा में 4 से 6 अगस्त तक होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 25 जुलाई को अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। यहां पर कबड्डी कोर्ट नहीं होने के चलते घास पर ही ट्रायल लिया गया। Source link
Spread the love {“_id”:”693e59fef60b5e28b90de5a2″,”slug”:”hamirpur-accident-collision-between-bus-and-bolero-on-expressway-leaves-three-dead-and-four-seriously-injured-2025-12-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hamirpur Road Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर, तीन की मौत और चार गंभीर घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Hamirpur News: मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की […]
Spread the love देवीपाटन मंदिर परिक्षेत्र में फोरलेन सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है। अदालत ने स्पष्ट कहा है कि सरकार किसी भी भू-स्वामी को जबरन जमीन की बिक्री विलेख (सेल डीड) करने के लिए बाध्य नहीं कर सकती। यदि कोई व्यक्ति अपनी जमीन बेचना […]