UP: अभिनेता सोनू सूद और रेसलर खली भी बने ठग का शिकार, विदेशियों से भी हड़पी रकम…दुबई पुलिस कर सकती है संपर्क
होम

UP: अभिनेता सोनू सूद और रेसलर खली भी बने ठग का शिकार, विदेशियों से भी हड़पी रकम…दुबई पुलिस कर सकती है संपर्क

Spread the love


दुबई, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, जापान के लोगों के साथ फिल्म अभिनेता सोनू सूद और रेसलर खली भी शातिर महा ठग रवींद्रनाथ सोनी का शिकार बन गए। ठग ने उनसे भी निवेश के नाम पर मोटी रकम हड़प ली। कुछ सुबूत कमिश्नरी पुलिस को मिले हैं। पुलिस दोनों से शुक्रवार को संपर्क कर सकती है। अभिनेता के कुछ जानने वालों को एफआईआर कराने के लिए कहा गया है।

Trending Videos


डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में दर्ज हुई ठगी की एफआईआर के आरोपी रवींद्रनाथ सोनी की गिरफ्तारी के बाद से कई मामले खुलते जा रहे हैं। उसकी निवेश के नाम पर बनाई गई ब्लू चिप समेत 11 अन्य कंपनियों के नाम सामने आए हैं। अब तक मिले सुबूतों में आरोपी ने कंपनी के प्रमोशन के लिए अभिनेता सोनू सूद और रेसलर द ग्रेट खली से अनुबंध किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *