{“_id”:”6a5f038264df02c9390b1d65″,”slug”:”construction-of-eight-underpasses-on-agra-etawah-highway-gains-pace-set-to-open-by-august-next-year-2026-07-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आगरा-इटावा हाईवे पर बढ़ेगी रफ्तार, अगले साल खुलेंगे आठ अंडरपास; निर्माण कार्य हुआ तेज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा और इटावा के बीच बनाए जा रहे आठ अंडरपासों का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। अगले साल अगस्त तक इनके शुरू होने से हादसों में कमी आने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अंडरपास बनाने का कार्य हुआ तेज
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) ने अंडरपास बनाने का कार्य तेज कर दिया है। कर्मचारी भी बढ़ा दिए हैं। अगले 10-12 महीने में ये तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से हादसों में कमी आएगी। आसपास के लोगों को भी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें – ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
एनएचएआई आगरा से इटावा के बीच आठ अंडर पास बना रहा है। इनका कार्य लगभग 35 फीसदी पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए कर्मचारी भी बढ़ा दिए गए हैं। अगले साल अगस्त तक यह तैयार होने के बाद लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। अभी अंडरपास नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन के लिए दिक्कत होती है। कई किमी चक्कर लगाकर दूसरी ओर जा पाते हैं। ऐसे में लंबे समय से इसकी अंडरपास बनाने की ग्रामीण मांग कर रहे थे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि आठों अंडरपास बनाने का कार्य तेज कर दिया है। ये 10 से 12 महीने में शुरू हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें – UP: धर्मस्थलों पर 21 करोड़ की धनवर्षा, बटेश्वर धाम समेत 10 मंदिरों का बदलेगा स्वरूप; पर्यटन मंत्री ने की बड़ी घोषणा
ब्लैक स्पॉट के चलते बनाए अंडरपास
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि इन आठ स्थानों पर हादसे होते थे। ग्रामीण हाईवे को पार करके दूसरी ओर जाते थे, इससे हादसों की संख्या बढ़ रही थी। इस पर एनएचएआई की टीम ने सर्वे कर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए। इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया। अंडरपास बनने से हादसा में कमी आएगी लोगों की जान भी बचेगी।
ये भी पढ़ें – Health News: खट्टी डकार और पेट में बन रहा एसिड तो हो जाएं सावधान, इन दो गंभीर बीमारियों के हैं ये संकेत








