{“_id”:”67c3521bec64c418ee087748″,”slug”:”five-people-died-collision-between-two-bikes-in-agra-2025-03-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आगरा में दर्दनाक हादसा…आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, पांच लोगों की माैत; परिवार में मच गया कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
परिवार में कोहराम मच गया। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। सैंया में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले चार लोग गढ़मुक्खा में शादी समारोह से लौट रहे थे। बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाए। घायल का इलाज चल रहा है। देर रात मृतकों के परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए थे। मृतकों में चार मजदूर थे।
Trending Videos
पुलिस ने बताया कि सैंया के रहने वाले भगवान दास (35), वकील (30), रामस्वरूप (28) और सोनू (25) शनिवार की शाम को अपनी बाइक से रिश्तेदार की साली की शादी में भाग लेने के लिए गढ़मुक्खा गए थे। वहीं बुलेट पर गहर्राकलां, कागारौल निवासी करन और कन्हैया कागारौल जा रहे थे। जगनेर रोड पर गहर्राकलां प्याऊ के पास रात करीब साढ़े दस बजे दोनों बाइकों की आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत हुई।
पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने तड़पते देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर सैंया, कागारौल थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल कन्हैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह इंटर का छात्र है। बाइक सवार मृतक फेरी लगाने का काम करते थे। देर रात उनके परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। इमरजेंसी पर चीख पुकार मच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल पहुंच गया।
Spread the love परिषदीय विद्यालयों में सत्र शुरू हुए एक महीने बीत गया है, लेकिन अब तक स्कूली बच्चों को ड्रेस, बैग, जूते-मोजे, स्टेशनरी के लिए राशि जारी नहीं की गई है। Source link
Spread the love {“_id”:”67af64ab04d25ed894093a25″,”slug”:”mahakumbh-rahul-gandhi-and-priyanka-gandhi-can-take-sangam-bath-on-19th-or-20th-february-2025-02-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahakumbh : राहुल गांधी और प्रियंका 19 या 20 फरवरी को कर सकते हैं संगम स्नान, तय किया जा रहा कार्यक्रम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} राहुल गांधी, प्रियंका गांधी – फोटो : अमर उजाला। विस्तार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा सांसद प्रियंका गांधी भी संगम में डुबकी लगाएंगी। इन […]
Spread the love {“_id”:”6833c1ec1f760b3f7106bbf6″,”slug”:”unnao-road-accident-speed-was-120-km-per-hour-car-dragged-for-50-meters-air-bags-opened-but-lives-not-saved-2025-05-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 120 KM प्रति घंटा थी रफ्तार, 50 मीटर तक घिसटी कार, एयर बैग तो खुले पर नहीं बचीं चार जान, पढ़ें उन्नाव हादसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Unnao Accident News: मृतक के भांजे राजेश के मुताबिक मामा जब देवरिया से चले थे, तो मामी की उनसे फोन पर बात भी हुई […]