{“_id”:”67c3521bec64c418ee087748″,”slug”:”five-people-died-collision-between-two-bikes-in-agra-2025-03-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आगरा में दर्दनाक हादसा…आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, पांच लोगों की माैत; परिवार में मच गया कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
परिवार में कोहराम मच गया। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। सैंया में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले चार लोग गढ़मुक्खा में शादी समारोह से लौट रहे थे। बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाए। घायल का इलाज चल रहा है। देर रात मृतकों के परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए थे। मृतकों में चार मजदूर थे।
Trending Videos
पुलिस ने बताया कि सैंया के रहने वाले भगवान दास (35), वकील (30), रामस्वरूप (28) और सोनू (25) शनिवार की शाम को अपनी बाइक से रिश्तेदार की साली की शादी में भाग लेने के लिए गढ़मुक्खा गए थे। वहीं बुलेट पर गहर्राकलां, कागारौल निवासी करन और कन्हैया कागारौल जा रहे थे। जगनेर रोड पर गहर्राकलां प्याऊ के पास रात करीब साढ़े दस बजे दोनों बाइकों की आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत हुई।
पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने तड़पते देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर सैंया, कागारौल थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल कन्हैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह इंटर का छात्र है। बाइक सवार मृतक फेरी लगाने का काम करते थे। देर रात उनके परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। इमरजेंसी पर चीख पुकार मच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल पहुंच गया।
Spread the love {“_id”:”69e30a1722c0699daa091bff”,”slug”:”thieves-target-three-houses-in-one-night-escape-with-cash-and-jewellery-worth-lakhs-2026-04-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा में चोरों का आतंक: एक ही रात में तीन घरों के तोड़े ताले, अटूस में पूर्व प्रधान के घर भी हो गई चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 10:05 AM IST सिकंदरा के अटूस गांव में चोरों ने […]
Spread the love वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर घाट पर शुक्रवार शाम बुआ के दाह संस्कार में गए भतीजे अजीत कुमार पटेल (19) और दोस्त हर्ष पटेल उर्फ तनु (15) की नहाते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। रोहनिया पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने कुछ ही देर बाद दोनों […]
Spread the love शनिवार को बीएससी की छात्रा को बेहोशी की हालत में बाइक सवार युवक अस्पताल गेट पर छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने झोलाछाप समेत उसके साथी को दबोचा है। Source link