UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा…कोहरे की वजह से डबल डेकर बस ट्रेलर में घुसी, 12 यात्री घायल
होम

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा…कोहरे की वजह से डबल डेकर बस ट्रेलर में घुसी, 12 यात्री घायल

Spread the love


 गाजीपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस रविवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रही ट्रेलर में पीछे से घुस गई हादसे में 12 सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है।

Trending Videos



जानकारी के मुताबिक गाजीपुर से 46 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही डबल डेकर बस जिला फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 38.300पर रविवार सुबह 5:00 की करीब आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से घुस गई।  हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे 12 सवारियां घायल बताई जा रही हैं। सूचना पर थाना मटसेना पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *