बरेली के धर्मस्थल में दुष्कर्म के मामले में कथित पुजारी की किस्मत का फैसला ऋषिकेश की दोनों किशोरियों के बयान पर टिका है। इनमें से एक कर बयान बरेली पुलिस तो दूसरी का बयान ऋषिकेश पुलिस दर्ज कराएगी। बयान पक्ष में हुआ तो पुजारी को मुक्त किया जा सकता है, वरना उसका जेल जाना तय है। ऋषिकेश निवासी 9वीं की छात्रा ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक धर्मस्थल के कथित पुजारी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले रखा है।
Trending Videos
पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। सूत्रों के मुताबिक, बयान में किशोरी ने आरोपों को दोहराया है। अगर शुक्रवार को कोर्ट में भी उसने यही बयान दिया तो आरोपी पर दर्ज दुष्कर्म के मामले की विवेचना शुरू हो जाएगी। कोर्ट में बयान बदलने पर किशोरी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।
इधर, दूसरी किशोरी जो अपनी मौसी (9वीं की छात्रा) के साथ बरेली धर्मस्थल आई थी, वह यहां से मौसी का मोबाइल फोन लेकर चली गई थी। महज 13 साल की इस किशोरी के पिता ने ऋषिकेश कोतवाली में बेटी की मौसी के खिलाफ उसे अगवा करने की रिपोर्ट करा रखी है। पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से किशोरी को तलाश लिया। उसका बयान ऋषिकेश में कराया जाएगा। अगर उसने बंधक बनाने या किसी अन्य तरह के अत्याचार का जिक्र किया तो भी आरोपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Spread the love 12:30 AM, 08-Jun-2026 Unnao News: महिला को पति लहूलुहान हालत में लेकर पहुंचा सीएचसी, माैके से भागा बांगरमऊ। बांगरमऊ के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली महिला रेलवे लाइन किनारे घायल अवस्था में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चाकू के वार थे। और पढ़ें 12:29 AM, 08-Jun-2026 Banda News: दावों के उलट, […]
Spread the love 12:00 AM, 16-May-2026 Ballia News: जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक A young man jumped into the Ganges from Janeshwar Mishra Bridge. और पढ़ें 12:00 AM, 16-May-2026 Chitrakoot News: कार की टक्कर से बच्ची की मौत कार की टक्कर से बच्ची की मौत और पढ़ें 12:00 AM, 16-May-2026 UP News […]
Spread the love निर्मोही अखाड़ा का विवाद अब गहराता जा रहा है। मंगलवार को निर्मोही अखाड़ा अयोध्या में पंचों की बैठक हुई। बैठक में 11 पंच शामिल थे, जबकि दो ऑनलाइन जुड़े थे, सबने सर्वसम्मति से महंत दिनेंद्र दास का पक्ष लिया। बैठक के बाद राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने उन्हें महंत […]