नई दिल्ली में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। समारोह में 16 राज्य के पुलिस बलों और 6 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) सहित 23 संगठनों की 129 प्रविष्टियों में से यूपी पुलिस ने चार स्मार्ट पुलिसिंग पुरस्कार जीते हैं।
Trending Videos
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को त्रिनेत्र 2.0 पहल के लिए सम्मानित किया गया। एडीजी तकनीकी नवीन अरोड़ा को क्राइम एनालिटिक्स और प्रिडिक्टिव पुलिसिंग पोर्टल, जबकि कमांडेंट एसडीआरएफ लखनऊ सतीश कुमार को आपदा मित्र पहल के लिए पुरस्कार दिया गया।
एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व उनकी टीम को यह पुरस्कार जोन में चलाए गए अभियान ऑपरेशन जागृति के लिए दिया गया। यह वुमेन सेफ्टी कैटेगरी में दिया गया है। ऑपरेशन जागृति अभियान एडीजी के निर्देशन व यूनीसेफ के कोऑर्डिनेशन में सात जनपदों के 62 ब्लाॅक और लगभग 4000 ग्राम पंचायतों में 1 नवंबर 2023 से चल रहा है। मथुरा से इसका शुभारंभ हुआ था। अब तक तीन फेज ऑपरेशन जागृति पूरा कर चुका है।
इसके फेज-1 के बाद कुल महिला संबंधी अपराध में 18 प्रतिशत और फेज-2 के बाद लगभग 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आईआईएम इंदाैर ने असेसमेंट रिपोर्ट बनाई थी। ऑपरेशन जागृति ने जमीनी स्तर पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव डाला है।
Spread the love {“_id”:”67bdd6684eab2857aa02a5bf”,”slug”:”shamli-farmer-troubled-by-debt-committed-suicide-by-shooting-was-not-even-able-to-pay-his-daughter-s-fees-2025-02-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shamli: कर्ज से परेशान किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या… बेटी की फीस भी नहीं दे पा रहा था आजाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} आजाद की फाइल फोटो। – फोटो : अमर उजाला विस्तार झिंझाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी में किसान आजाद (50) का खेत में गोली लगा हुआ शव मिला। शव […]
Spread the love उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में पुलिस द्वारा जुआ खेलने की जानकारी लेने पर अनुसूचित जाति का युवक भड़क गया। इस पर एक सिपाही ने उससे अभद्रता की, तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मामला बढ़ते देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई और दरोगा व सिपाही को बंधक […]
Spread the love उत्तर प्रदेश के बलिया में युवती की मौत से लोगों में आक्रोश है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिजन से मिलने उनके गांव पहुंचे। Source link