{“_id”:”67a5c2fee28756f1770b294e”,”slug”:”man-committed-suicide-by-shooting-himself-with-licensed-gun-in-lakhimpur-kheri-2025-02-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कारोबारी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर दी जान, दोस्त से बोला था- शायद यह मेरी लास्ट सेल्फी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गौरव वर्मा का फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन युवक के कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। परिजन अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
शहर से सटे गांव रमुआपुरसत्ती निवासी सर्वेश वर्मा का पुत्र गौरव वर्मा (25 वर्ष) बीते कुछ दिनों से परेशान था। मृतक ने यह बात अपने नजदीकी दोस्तों से भी बताई थी। शुक्रवार की सुबह गौरव ने घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से माथे से सटाकर गोली मार ली, इससे उसकी मौत हो गई। युवक का लालपुर में सरिया सीमेंट का बड़ा कारोबार है। पोस्टमार्टम पर मौजूद परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया।
मोहल्ले क लोगों का कहना था कि गौरव की शादी तय हो चुकी थी लेकिन वह कहीं और शादी करना चाहता था। इसी को लेकर बीते दिनों घरवालों से भी विवाद हुआ था। परिजन युवक की पसंद से शादी करने पर एतराज जता रहे थे। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर गौरव ने खुद को गोली मार ली।
कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने किसी लड़की के साथ बातचीत होने और विरोध करने पर परिजनों से कहासुनी होने की बात कह रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आत्महत्या को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
Spread the love {“_id”:”6798c2b04417520d0b054a13″,”slug”:”families-are-in-panic-due-to-fear-of-tantra-vidya-running-to-tantrikas-2025-01-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: छत पर दिखा कुछ ऐसा… दहशत में परिवार, लगा रहे तांत्रिकों के पास दाैड़; रातभर जागकर कर रहे घर की रखवाली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} तंत्र विद्या का सता रहा डर। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा के रुनकता में थाना सिकंदरा के गांव लोहकरेरा नगला फूंसी में किसी […]
Spread the love प्रदेश में मीट का कारोबार करने वाली कंपनियों की सुरक्षा का काम कश्मीरी मूल वाली सिक्योरिटी एजेंसियों को दिए जाने की जांच यूपी एटीएस ने शुरू कर दी है। इसका खुलासा करीब तीन साल पहले आयकर विभाग द्वारा आधा दर्जन मीट कंपनियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों में हुआ था। […]
Spread the love फिरोजाबाद के चर्चित आरव हत्याकांड में दोषी जितेंद्र पाठक उर्फ विराज को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। परिजनों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ है। परिजनों ने दोषी को जल्द […]