कासगंज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और वारदात की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। बच्चियों से बलात्कार हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को भरोसा दिया कि वह न्याय की लड़ाई में उनके साथ हैं। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगों ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई।
Trending Videos
परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। दलित, अल्पसंख्यकों व आम आदमी के साथ दुस्साहसिक वारदातें हो रही हैं। उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता के मामले में कड़ा आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा कि परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। बलात्कारियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को परिवार की और अधिक आर्थिक मदद करनी चाहिए क्योंकि उन्हें न्याय की लड़ाई लड़नी है। परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की भी उन्होंने मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चियां, अल्पसंख्यक, दलित सुरक्षित नहीं हैं। पूरा समाज सामूहिक दुष्कर्म की घटना से दुखी है। वक्फ संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि यह मुंबई के एंटीलिया को बचाने के लिए लाया गया है। देश के लोगों का ध्यान भटकाने का यह प्रयास है।
सरकार बार-बार लोगों को भ्रमित करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। बनारस में चार वर्ष की बच्ची के साथ कई कई लोग रेप करते हैं। गरीबों को प्रयागराज में पेट्रोल डालकर जला दिया गया। हर आदमी परेशान है। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे, विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस, एआईसीसी के सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अमित पाठक, अमित भइयू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Spread the love बिन ब्याही मां बनी युवती के मामले में मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाएगी। इस मामले में एसपी सिटी सीएमओ को फिर जांच के लिए पत्र भेजेंगे। सिपाही और युवती को बच्चे के साथ काॅल कर बुलाया जाएगा। मझोला थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि अमरोहा जिले […]
Spread the love {“_id”:”67bec03631b39d683d05979e”,”slug”:”saharanpur-friendship-on-instagram-forced-to-marry-when-she-became-pregnant-then-made-her-drink-phenyl-2025-02-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Saharanpur: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, गर्भवती होने पर मजबूरी में किया निकाह… फिर पिला दिया फिनाइल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : अमर उजाला विस्तार इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और निकाह। महानगर की रहने वाली युवती ने एक युवक पर संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसके गर्भवती […]
Spread the love {“_id”:”67f0306d9a82413512066fce”,”slug”:”meerut-all-3-girl-students-missing-from-kasturba-gandhi-vidyalaya-found-service-of-warden-teacher-terminated-2025-04-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut: कस्तूरबा गांधी विद्यालय से लापता तीनों छात्राएं मिलीं, वार्डन-शिक्षिका की सेवा समाप्त, बीईओ को हटाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} शुक्रवार को दिन में छात्राओं की बरामदगी की मांग करते शैंकी वर्मा और अन्य। – फोटो : अमर उजाला विस्तार भूनी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से बृहस्पतिवार शाम को […]