{“_id”:”687fbe94196b61f018015a92″,”slug”:”up-the-strike-of-the-ration-dealers-in-the-state-has-ended-food-grains-will-be-distributed-in-the-entire-sta-2025-07-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP : कोटेदारों की हड़ताल खत्म, आज से पूरे प्रदेश में बांटा जाएगा अनाज; मगर साथ में रखी गई ये मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Grain distribution in UP: कोटेदारों की प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार शाम समाप्त हो गई। बुधवार से कोटेदार राशनकार्डधारकों को मुफ्त राशन का विधिवत वितरण किया जाएगा।
यूपी में अनाज वितरण। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोटेदारों की प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार शाम समाप्त हो गई। बुधवार से कोटेदार राशनकार्डधारकों को मुफ्त राशन का विधिवत वितरण किया जाएगा। कमीशन बढ़ाने, छह माह के बकाया कमीशन का भुगतान कराने और सिंगल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू करने की मांग के लिए ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर कोटेदारों ने 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके व 18 जुलाई को जवाहर भवन का घेराव कर मुख्यमंत्री व अन्य विभागीय आला अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन सौंपा था।
Trending Videos
शासन ने इस बीच 20 जुलाई से 10 अगस्त तक खाद्यान्न वितरण के निर्देश जारी किए थे। इसके साथ ही कोटेदार संगठन ने अपनी मांग को पूरा करने लिए 20 से 22 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल का एलान कर दिया था। हड़ताल के कारण अधिकांश स्थानों पर कोटेदारों ने खाद्यान्न का वितरण नहीं किया। इसके चलते शुरू के तीन दिन में कुल 6.70 फीसदी खाद्यान्न ही प्रदेश भर में वितरित किया जा सका। जबकि इससे पहले शुरू के तीन महीनों में 25-30 फीसदी खाद्यान्न वितरित होता रहा है।
Spread the love आगरा की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के नगर निगम के प्रयासों पर जगह-जगह खुले में कचरा फेंकने वाले लोग पानी फेर रहे हैं। अब ऐसे लोगों की निगरानी के लिए अवैध डलावघरों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कचरा फेंकने वालों को चिह्नित कर उनके घरों पर दस्तक देकर जुर्माना वसूला जाएगा। […]
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद फिरोजाबाद को 658 करोड़ से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। टूंडला के उसायनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने आवासों की […]
Spread the love उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस 100 से अधिक सीटों पर दावा कर रही है, जबकि सपा नेतृत्व ने संकेत दिया है कि सीटों का बंटवारा संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि […]