{“_id”:”67c13e2f36c04b8f0a08856d”,”slug”:”complaint-in-court-against-four-people-including-general-manager-of-water-works-department-2025-02-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: जलकल विभाग के महाप्रबंधक सहित चार के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, ठगी का आरोप…जानें पूरा मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
court new – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीड़ित ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाकर अदालत में जलकल विभाग के महाप्रबंधक, जेई सहित चार के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत किया था। एसीजेएम-2 ने थाना छत्ता से आख्या तलब करने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos
छीपीटोला चक्कीपाट निवासी विकास सिंह ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक राधेश्याम यादव, जेई नरेंद्र सिंह, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक संजय प्लेस के प्रबंधक सुमित कुमार अग्रवाल और बालूगंज निवासी हर्षित शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य आरोप लगाकर अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि वह हर्षित शर्मा को पहले से जानते थे। उसने जलकल विभाग में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लगवाने के लिए कहा था।
बाद में जेई नरेंद्र कुमार से मुलाकात कराई। उसने मृतक आश्रितों से एनओसी लेने के नाम पर 4 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद मृतक आश्रित अभिषेक शर्मा की जगह 25 अक्तूबर 2021 को दस्तावेज लेकर महाप्रबंधक से फोन पर बात कराईं। नियुक्ति पत्र प्रदान कर केदार नगर पानी की टंकी पर कार्यभार ग्रहण करने को बोल दिया।
हर्षित शर्मा उनके अलावा राहुल सिंह, अमन सिकरवार, गौरव शर्मा व अन्य के हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर लेकर संस्थान के खाते से 30,150 रुपये वेतन भी देता था। बाद में हर्षित शर्मा के गोली लग जाने से वह मेडिकल लीव पर चला गया तो सभी का वेतन रुक गया। इस तरह सभी से करीब 28 लाख रुपयों की ठगी कर ली।
Spread the love {“_id”:”690a4a40fd40f75eb70789eb”,”slug”:”meerut-gst-raid-on-six-locations-of-steel-businessman-haji-saeed-case-of-tax-evasion-investigation-continue-2025-11-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut: स्टील कारोबारी हाजी सईद के छह ठिकानों पर जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी का मामला; देर रात तक जांच जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} जली कोठी में अल जैद पर छापा। – फोटो : अमर उजाला विस्तार शहर में स्टील के बड़े रिटेल कारोबारी हाजी सईद के छह ठिकानों पर मंगलवार […]
Spread the love वाराणसी जिले में अंधरापुल के निकट स्थित होटल रीजेंसी में शुक्रवार को अमर उजाला के श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के 120 प्रधानों को मुख्य अतिथि स्टांप एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें दस ऐसे प्रधानों की कहानियां […]
Spread the love अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा स्थित इस्लाम नगर में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कॉटन वेस्ट के दो कारखानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद […]