3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- रस्किन बॉन्ड अंग्रेजी भाषा के विश्व प्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं। बॉन्ड ने बच्चों के लिए सैकड़ों लघु कथाएं, निबंध, उपन्यास और किताबें लिखी हैं।
1. हंसना और दया करना ही वे बातें हैं, जो मनुष्य को पशु से श्रेष्ठ बनाती हैं। 2. खुशी तितली की तरह होती है, दुर्लभ और कोमल। इसका पीछा न करें। अगर आप शांत रहें, तो वह खुद आकर आपके हाथ पर बैठ सकती है। लेकिन सिर्फ थोड़ी देर के लिए। उन पलों का स्वाद लें, क्योंकि वे बार-बार नहीं आते। 3. सारा वैभव उस साहस से आता है, जो शुरुआत करने में होता है। 4. अतीत हमेशा हमारे साथ होता है, क्योंकि वही वर्तमान को पोषित करता है। 5. सबसे अच्छी यात्रा वह होती है जिसमें निकलते समय कोई मंजिल तय नहीं होती। 6. कल मैं दु:खी था, हो सकता है कल फिर दु:खी हो जाऊं, लेकिन आज मैं जानता हूं कि मैं खुश हूं। मैं जीते जाना चाहता हूं, हर भौतिक चीज का आनंद लेते हुए। मैं जानता हूं कि यह एक जीवन, चाहे जितना भी लंबा हो, मेरे हृदय को संतुष्ट नहीं कर सकता। 7. दुनिया बदलती रहती है, लेकिन कहीं न कहीं कुछ न कुछ हमेशा वैसा ही रहता है। 8. प्रकृति के पास रहें और आप कभी अकेला महसूस नहीं करेंगे।








