एंटी एजिंग क्रीम नहीं; पेंटिंग, डांस-गाने से थमेगी उम्र:  जैविक उम्र बढ़ने की गति 4% तक घट जाएगी, 3556 वयस्कों के डेटा पर रिसर्च
अअनुबंधित

एंटी एजिंग क्रीम नहीं; पेंटिंग, डांस-गाने से थमेगी उम्र: जैविक उम्र बढ़ने की गति 4% तक घट जाएगी, 3556 वयस्कों के डेटा पर रिसर्च

Spread the love




आजकल लोग अपनी जैविक उम्र की रफ्तार घटाने के लिए एंटी एजिंग क्रीम, सप्लीमेंट और कई तरह के ट्रीटमेंट का सहारा ले रहे हैं। हालांकि यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के रिसर्चर्स की मानें तो उम्र बढ़ने की रफ्तार कम करने का एक तरीका कला और सांस्कृतिक गतिविधियां हो सकती हैं। एक शोध में 3,556 वयस्कों के डेटा और उनके रक्त परीक्षणों का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि जो लोग कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होते हैं, उनमें जैविक उम्र बढ़ने की गति 4% तक घट जाती है। जर्नल इनोवेशन एंड एजिंग में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक पेंटिंग, संगीत, नृत्य, थिएटर और संग्रहालय जैसी कला-सांस्कृतिक गतिविधियां न सिर्फ मानसिक सुकून देती हैं, बल्कि शरीर की जैविक घड़ी की रफ्तार भी धीमी कर सकती हैं। अध्ययन में ये गतिविधियां व्यायाम जितनी असरदार रहीं, जिनसे जैविक उम्र करीब 1 साल और नियमित व्यायाम से 6 महीने तक कम दिखी। अलग-अलग कलाओं में भाग लेना ज्यादा फायदेमंद यूसीएल में सोशल बायो बिहेवियरल रिसर्च ग्रुप की प्रमुख और इस अध्ययन की मुख्य लेखिका डेजी फैनकोर्ट कहती हैं, ‘कला गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेना ही एकमात्र विकल्प नहीं है, बल्कि अलग-अलग तरह की कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी महत्वपूर्ण है। जिस तरह हम अपने पौष्टिक भोजन में अलग-अलग तरह की चीजें शामिल करते हैं उसी तरह पढ़ना, संगीत बनाना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाना, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करना आदि हमारे संज्ञानात्मक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य पर अलग-अलग प्रभाव डालती है।’ प्रभाव: कला सेहत पर किस तरह असर करती है? तनाव कम होता है पेंटिंग, संगीत या नृत्य जैसी गतिविधियां तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम कर सकती हैं। लंबे समय तक तनाव शरीर की कोशिकाओं को नुकसान और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज कर देता है। दिमाग सक्रिय रहता है संग्रहालय जाना, संगीत सुनना या कोई नई कला सीखना दिमाग को सक्रिय रखता है। याददाश्त, एकाग्रता और संज्ञानात्मक क्षमता बेहतर बनी रहती है। सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है कई सांस्कृतिक गतिविधियां लोगों को सामाजिक रूप से जोड़ती हैं। अकेलापन और सामाजिक अलगाव को उम्र बढ़ने और मानसिक बीमारियों का बड़ा कारण माना जाता है। शरीर की गतिविधियां बढ़ती हैं नृत्य, थिएटर या संगीत कार्यक्रमों में भागीदारी हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि भी बढ़ाती है, जो दिल और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *