{“_id”:”6846f141a4cb4b1fcd0ca769″,”slug”:”up-list-of-issued-by-basic-shiksha-vibhag-for-transfer-of-teachers-2025-06-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: जिले के अंदर परस्पर तबादले में 9272 शिक्षकों को मिला लाभ, बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की सूची”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के जिलों के अंदर परस्पर तबादले की सूची जारी कर दी है। इससे 9272 शिक्षक लाभांवित होंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर। – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादले का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। इसके तहत 4636 जोड़ों यानी कुल 9272 शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला है। इन शिक्षकों को 10 से 15 जून के बीच कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
Trending Videos
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में लगभग दो महीने से परस्पर तबादले की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत हाल ही में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की सूची जारी की गई थी। इसमें 7000 से ज्यादा शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला था। वहीं सोमवार को जिले के अंदर परस्पर तबादले की सूची जारी की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए आवेदन लेकर, बीएसए से ऑनलाइन सत्यापन व शिक्षकों की ओर से बनाए गए जोड़े के क्रम में इन शिक्षकों को परस्पर तबादला दिया गया है। इसकी सूची एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। शिक्षक व बीएसए इसके अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके लिए अभिलेखों का ठीक से सत्यापन भी करेंगे।
वहीं बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी बीएसए को जारी आदेश में कहा गया है कि इन परस्पर तबादला पाने वाले शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में ही 10 से 15 जून के बीच कार्यभार ग्रहण व कार्यमुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएसए इस प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करें, इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी भी समीक्षा की जा रही है कि एक से दूसरे जिले में हुए हुए परस्पर तबादले में अभी तक कितने शिक्षक कार्यमुक्त किए गए हैं।
बता दें कि पिछली बार हुए जिले के अंदर परस्पर तबादले में लगभग 20 हजार शिक्षकों को इसका लाभ मिला था। किंतु इस बार अपेक्षाकृत तबादले का लाभ पाने वाले शिक्षकों की संख्या कम है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि अपने घर व जिले के पास तबादला पाने वाले शिक्षकों को यह बड़ा तोहफा है। अब शिक्षक और बेहतर तरीके से मन लगाकर पठन-पाठन का काम करेंगे।
Spread the love हापुड़ के पिलखुवा शहर के गांधी बाजार में खुले नाले के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दो मासूम बच्चों को साथ लेकर जा रहा बाइक सवार बाइक समेत नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से बाइक सवार और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना का […]
Spread the love होली के मद्देनजर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शनिवार को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और आबकारी अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहार पर विशेष सतर्कता बरती जाए। मुख्य सचिव ने अवैध व जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने, शराब की दुकानों, ढाबों […]
Spread the love डीएम-सीएमओ विवाद अब पांच कालिदास मार्ग तक पहुंच गया है। हालांकि सीएम के मंगलवार को राजधानी से बाहर होने की वजह से मामले का हल उनके आने के बाद ही पता चलेगा। इधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले में तंज कसा है। Source link