{“_id”:”6846f141a4cb4b1fcd0ca769″,”slug”:”up-list-of-issued-by-basic-shiksha-vibhag-for-transfer-of-teachers-2025-06-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: जिले के अंदर परस्पर तबादले में 9272 शिक्षकों को मिला लाभ, बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की सूची”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के जिलों के अंदर परस्पर तबादले की सूची जारी कर दी है। इससे 9272 शिक्षक लाभांवित होंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर। – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादले का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। इसके तहत 4636 जोड़ों यानी कुल 9272 शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला है। इन शिक्षकों को 10 से 15 जून के बीच कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
Trending Videos
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में लगभग दो महीने से परस्पर तबादले की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत हाल ही में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की सूची जारी की गई थी। इसमें 7000 से ज्यादा शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला था। वहीं सोमवार को जिले के अंदर परस्पर तबादले की सूची जारी की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए आवेदन लेकर, बीएसए से ऑनलाइन सत्यापन व शिक्षकों की ओर से बनाए गए जोड़े के क्रम में इन शिक्षकों को परस्पर तबादला दिया गया है। इसकी सूची एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। शिक्षक व बीएसए इसके अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके लिए अभिलेखों का ठीक से सत्यापन भी करेंगे।
वहीं बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी बीएसए को जारी आदेश में कहा गया है कि इन परस्पर तबादला पाने वाले शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में ही 10 से 15 जून के बीच कार्यभार ग्रहण व कार्यमुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएसए इस प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करें, इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी भी समीक्षा की जा रही है कि एक से दूसरे जिले में हुए हुए परस्पर तबादले में अभी तक कितने शिक्षक कार्यमुक्त किए गए हैं।
बता दें कि पिछली बार हुए जिले के अंदर परस्पर तबादले में लगभग 20 हजार शिक्षकों को इसका लाभ मिला था। किंतु इस बार अपेक्षाकृत तबादले का लाभ पाने वाले शिक्षकों की संख्या कम है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि अपने घर व जिले के पास तबादला पाने वाले शिक्षकों को यह बड़ा तोहफा है। अब शिक्षक और बेहतर तरीके से मन लगाकर पठन-पाठन का काम करेंगे।
Spread the love 03:16 AM, 10-Aug-2026 Kanpur-Lucknow Expressway: लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हुआ ये एक्सप्रेसवे, कल फिर 10 जगह धंसी सड़क सभी स्थानों पर पानी निकासी के ठोस इंतजाम न किए जाने और एक जगह पर नाली टूट जाने के कारण सड़क धंसने से यातायात भी प्रभावित हुआ। और पढ़ें 03:01 AM, 10-Aug-2026 […]
Spread the love 18 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे हाथरस रोड स्थित मोहल्ला जयदेव नगर में आई बरात में चढ़त के समय बोलेरो कार ने दूल्हे को ले जा रही बग्घी को टक्कर मार दी। जिससे बग्घी टूट गई तथा दूल्हा सड़क पर गिर गया। Source link
Spread the love Shikshamitras of UP: यूपी में टीईटी पास शिक्षामित्र आज से ईको गार्डेन में जुटने शुरू होंगे। यह वह शिक्षामित्र हैं जिन्होंने टीईटी परीक्षा पास कर रखी है। Source link