प्रदेश में नए बने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय इस हफ्ते तकरीबन 1232 रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को भेज देगा। इससे पहले निदेशालय 562 रिक्त पदों का अधियाचन आयोग को भेज चुका है। ऐसे में आयोग अब असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन 1800 पदों पर भर्ती करेगा।
Trending Videos
प्रदेश सरकार 71 नए राजकीय महाविद्यालयों का संचालन शुरू करने जा रही है। इनमें से दो महाविद्यालय निर्माणाधीन है, जिनका संचालन अगले सत्र से शुरू होगा जबकि 69 नए राजकीय महाविद्यालयों का संचालन इसी सत्र 2025-26 से शुरू होने जा रहा है। नए महाविद्यालयों के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है और जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
उच्च शिक्षा निदेशालय नए महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1232 पदों पर भर्ती के लिए इस हफ्ते के अंत में यूपीपीएससी को अधियाचन भेज देगा। इससे पहले निदेशालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों का अधियाचन भेजा था। ऐसे में आयोग के पास भर्ती के लिए तकरीबन 1800 पदों का अधियाचन उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीद है कि दो माह में आयोग नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है।
Spread the love 12:28 AM, 02-Feb-2025 Shamli News: छात्र की हत्या कर शव जलाया, दो साथी गिरफ्तार शहर के माजरा रोड नई बस्ती निवासी कक्षा 11 के छात्र कमल की उसके तीन दोस्तों ने हत्या कर पेट्रोल डालकर शव जला दिया। और पढ़ें 12:28 AM, 02-Feb-2025 Mau News: गन्ना तौलने को लेकर चीनी मिल प्रशासन […]
Spread the love उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी के पास ढाबे के बाहर खड़े महिला भाजपा नेता के पति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव के पास मिली डायरी में दर्ज नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह हुई […]
Spread the love बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अपने 70वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संदेश देंगी। बसपा सुप्रीमो राजधानी स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करेंगी। वहीं सभी राज्यों में उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी […]