{“_id”:”689776177796e5ee0a072078″,”slug”:”more-than-125-farmers-were-cheated-of-tractors-at-shikohabad-in-firozabad-2025-08-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ठगों ने बिछाया ऐसा जाल…फंस गए 125 से अधिक किसान, गंवा दिए ट्रैक्टर; जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:01 AM IST
ठगों ने 125 से अधिक किसानों के ट्रैक्टरों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर किराए पर लिया था। किसानों को बताया था कि मथुरा में काम चल रहा है। जहां काफी संख्या में ट्रैक्टरों की आवश्यकता है।
पुलिस से शिकायत करते किसान। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिकोहाबाद में मथुरा हाईवे पर चल रहे काम का बहना बनाकर ठगों ने नसीरपुर एवं शिकोहाबाद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के ट्रैक्टर किराये पर ले लिए। कुछ किसानों को एक-दो माह का किराया दिया। दो साल से किसानों के ट्रैक्टरों का कहीं पता नहीं है। एक ट्रैक्टर जीपीएस की मदद से मैनपुरी रोड पर बिक्री के लिए जाने के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने सभी किसानों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
शुक्रवार देररात ट्रैक्टर मथुरा से मैनपुरी रोड होते हुए कहीं ले जाया जा रहा था। इस ट्रैक्टर में जीपीएस लगा हुआ था। अचानक नसीरपुर के गांव पुन्नछा निवासी हरेन्द्र के मोबाइल पर उसके ट्रैक्टर की लॉकेशन शिकोहाबाद में मिली। उसने पीछा करते हुए पुलिस की मदद से ट्रैक्टर एवं उसे लेकर जा रहे चालक को भी पकड़ लिया। आरोपी चालक विजेन्द्र निवासी मथुरा को पुलिस थाने ले आई। जिससे पुलिस एवं एसओजी की टीम सख्ती से पूछताछ कर रही है। शनिवार को काफी संख्या में पीड़ित किसान थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी देते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि किसानों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। एक ट्रैक्टर को मैनपुरी रोड से पकड़ा है। अभी ट्रैक्टर चालक से पूछताछ जारी है।
Spread the love होली के रंग और पकवानों की मिठास का आनंद लेते समय सावधानी बरतने का सुझाव चिकित्सकों ने दिया है। बरेली के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राहुल वाजपेयी के मुताबिक बाजार में सिंथेटिक रंगों को हर्बल बताकर बिक्री हो रही है। इनके आंख या मुंह में पहुंचने पर सेहत बिगड़ने की आशंका रहती है। […]
Spread the love आगरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित मतदाताओं का दोबारा सत्यापन होगा। इसके लिए प्रत्येक पांच बूथ पर एक सुपरवाइजर नामित किए गए हैं। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं एसआईआर की मियाद 26 दिसंबर तक बढ़ने के बाद जिला निर्वाचन […]
Spread the love {“_id”:”67adf2987e245910720e101b”,”slug”:”mp-chhatrapal-gangwar-raised-the-demand-of-regularization-of-agra-fort-train-2025-02-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: आगरा फोर्ट ट्रेन को किया जाए नियमित, बरेली के सांसद छत्रपाल ने संसद में उठाई मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार – फोटो : संसद टीवी: वीडियो ग्रैब विस्तार बरेली के भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने आमजन की समस्या को देखते हुए आगरा फोर्ट ट्रेन के नियमित […]