उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शांतिपूर्ण तरीके से होली खेली गई। साथ ही जुमे की नमाज भी अदा हुई। भारी पुलिस फोर्स के बीच संभल में होली का पर्व और जुमे की नमाज हुई।
Trending Videos
एसपी, डीएम और सीओ समेत बड़े अफसर मौके पर जुटे रहे। शहर पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया। आज संभल पुलिस कर्मी होली का पर्व मना रहे हैं।
संभल सीओ अनुज चौधरी साथी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों संग होली खेल रहे हैं। संभल के एडिशनल एसपी ऑफिस में होली खेली जा रही है। संभल सीओ अनुज चौधरी और संभल एसपी श्रीशचंद्र अलग अंदाज में दिखे।
सीओ अनुज चौधरी जमकर डांस कर रहे हैं। एक तालाबनुमा गड्डे में होली के लिए रंग डाला गया है। इसमें सभी पुलिसकर्मी खूब मस्ती कर रहे हैं। संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया, एसपी केके बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी आज होली खेल रहे हैं। 14 मार्च को पूरे भारत में होली मनाई गई थी।
#WATCH | Sambhal, Uttar Pradesh | DM Rajendra Pensia, SP KK Bishnoi and CO Anuj Chaudhary, along with other police personnel, play with colours and dance as they celebrate #Holi, today
Spread the love कानपुर में अधिवक्ता राजाराम वर्मा ने मौत के दो साल पहले ही अपनी हत्या की आशंका जता दी थी, उन्हें जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का डर था। उन्हें लगता था कि जमीन के विवाद में एनआरआई सिटी के निदेशक और अन्य लोग उनकी हत्या करा सकते हैं। ऐसे में […]
Spread the love चकेरी थाने में खुद को महंत बताने वाले रामजी तिवारी के खिलाफ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने और छेड़खानी की रिपोर्ट एक युवती ने दर्ज कराई है। युवती ने ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर […]
Spread the love यूपी के अमेठी में सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा लिखकर सहायक अध्यापक फांसी पर झूल गया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना रायपुर […]