UP: ‘तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे…’, जूते में पेशाब भरकर युवक को पिलाया!… प्रधान पति पर शर्मनाक कांड का आरोप
होम

UP: ‘तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे…’, जूते में पेशाब भरकर युवक को पिलाया!… प्रधान पति पर शर्मनाक कांड का आरोप

Spread the love


शाहजहांपुर के परौर क्षेत्र के एक गांव निवासी ओबीसी जाति के युवक ने प्रधान के पति पर रंजिश के चलते मारपीट करने और जूते में पेशाब भरकर पिलाने का आरोप लगाया है। दो दिन मामला दबे रहने के बाद सोमवार को युवक सामने आया। 

Trending Videos

पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सीओ जलालाबाद को जांच सौंपी है। पुलिस पेशाब पिलाने की बात से इन्कार कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की सुबह नौ बजे प्रधान के पति ने गोशाला से गाय खोल दीं और उन्हें उनके घर की ओर भगा दिया। 

एक गाय घर में घुस गई। इसे लेकर मेरे पति ने प्रधान के पति से नाराजगी जताई। आरोप है कि प्रधान के पति ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की। कहा कि हम गायों को छुट्टा ही रखेंगे। तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *