यूपी के बहराइच में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घर में खेल रहे बालक को तेंदुआ उठा ले गया। बालक को अपना निवाला बना लिया। हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वनरेंज के भैंसाही गांव की है।
Trending Videos
भैंसाही निवासी पांच वर्षीय बालक विक्की शाम को घर के आंगन में खेल रहा था। घर के अन्य परिजन दूसरे कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुए ने विक्की पर हमला कर दिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तेंदुआ विक्की को गले से दबोच कर खेतों की ओर भाग गया।
बालक की चीख सुनकर परिजन पीछे दौड़े। ग्रामीणों ने भी हांका लगाया। परिजनों के शोर मचाने और पीछा करने पर तेंदुआ विक्की को गांव किनारे बाग में छोड़कर भाग गया। लेकिन, चेहरे और गले पर गंभीर घाव होने से विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
Spread the love माफिया एवं पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी रामलली मिश्रा (पूर्व एमएलसी) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने जा रहा है। ईडी ने इस बाबत विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति से अभियोजन स्वीकृति मांगी है। Source link
Spread the love बिठूर के नारामऊ चुंगी में सैन्य कर्मी ने साथियों संग मिलकर नो एंट्री में खड़े कंटेनर चालक को चालान का डर दिखा 25 हजार रुपये वसूल लिए। चालक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को दबोच लिया। Source link
Spread the love बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की युवती से सुभाषनगर के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने ब्लैकमेल कर उससे शादी भी कर ली। अब युवती ने प्रेमनगर थाने में युवक के रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने प्रेमनगर थाना प्रभारी […]