{“_id”:”6790e1a1f92c29d5770c9008″,”slug”:”the-husband-got-married-a-second-time-and-threw-the-first-wife-out-of-the-house-2025-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दहेज लोभी पति ने किया ऐसा काम…पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सबक सिखाने को महिला ने उठाया ये कदम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
agra police – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा के रहने वाले युवक ने पत्नी से छिपकर दूसरी शादी रचा ली। जब पत्नी को जानकारी हुई तो उसे पीटने के बाद बच्ची सहित धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पति और अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos
कस्बा बिछवां के सहारा की रहने वाली मीनू सिंह ने बताया कि उनकी शादी सहारा निवासी शिव प्रताप चौहान के साथ हुई है। पति व सास कुसमा देवी, देवर उदित प्रताप, ननद, पूनम, ननदोई हेमंत आए दिन उन्हें दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। आए दिन उनको पीटा जाता था।
नाै जनवरी को उन्हें पता चला कि पति शिव प्रताप चौहान ने दूसरी शादी कर ली है। जानकारी होने के बाद जब उन्होंने विरोध किया तो पति ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। धक्के देकर मासूम बच्ची सहित घर से बाहर निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
Spread the love 12:00 AM, 04-Aug-2026 Farrukhabad News: गांव की तरफ बढ़ते ही ठिठक जाते हैं कदम कंपिल। कायमगंज ब्लॉक के अहियापुर की सड़क इस कदर बदहाल है कि गांव की तरफ बढ़ते ही लोगों के कदम खुद-ब-खुद ठिठक जाते हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग पर कीचड़ और दलदल से पैदल निकलना भी […]
Spread the love लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब साफ और खुशबूदार बेडरोल मिलेंगे। रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करते हुए अब केवल प्रारंभिक स्टेशन से ही नहीं, बल्कि अंतिम स्टेशन पर भी लिनेन लोड करने का फैसला किया है। इससे वापसी यात्रा में इस्तेमाल किए गए बेडरोल दोबारा यात्रियों […]
Spread the love 12:00 AM, 13-Jun-2026 UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 जून के मुख्य और ताजा समाचार 120 people drowned in a year, yet neither warning boards nor barricades have been installed at the rivers, ponds, and pools. और पढ़ें Source link