{“_id”:”679e3aa67af28e3f1d021a88″,”slug”:”after-the-relationship-was-fixed-the-demand-for-additional-dowry-broke-the-marriage-2025-02-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दुल्हन के तोड़े ख्वाब…धूमधाम से हुई सगाई, फिर लड़के वालों ने की ऐसी मांग; सन्न रह गया परिवार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना निधौली कला में शिवानी निवासी लालपुर ने अजय कुमार उर्फ कल्ला निवासी पैसई थाना खंदोली जिला आगरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि विवाह तय होने के बाद दहेज में स्कॉर्पियो नहीं दी तो कहा कि हम प्रधान और जमींदार हैं, गाड़ी नहीं मिलेगी तो समाज में बदनामी होगी। इसके बाद घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए शादी तोड़ दी।
Trending Videos
शिवानी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिता शिशुपाल ने उसका विवाह अजय कुमार उर्फ कल्ला के साथ 5 अक्तूबर 2024 को तय किया था। उस समय दहेज में 14 लाख रुपये देने की बात हुई थी। जिसके बाद दो दिसंबर को गोद भराई की रस्म अदा की गई। 11 दिसंबर को दोनों परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार शामिल हुए और धूमधाम से सगाई हुई।
इस दौरान पिता ने अजय कुमार को एक सोने की जंजीर और एक अंगूठी के साथ ही परिवार को 40 हजार रुपये देते हुए आदर सत्कार किया। कुछ समय बाद ही यह लोग गाड़ी खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पिता ने कहा हमारे पास नहीं है लेकिन, ज्यादा दबाव बनाया तो घर पर रखा हुआ सोना गिरवी रखने के बाद 22 दिसंबर को पिता ने पांच लाख रुपये नकद इन लोगों को दिए।
2 जनवरी को अजय कुमार, अंकित यादव, राजेश कुमार, जयपाल सिंह और रजनी देवी आदि कस्बा निधौली कलां आए। पिता को बुलाकर अतिरिक्त दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ ही अलग से दावत की मांग करने लगे। पिता ने मना किया तो राजेश कुमार ने कहा कि हम प्रधान और जमींदार हैं। यदि, स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं मिलेगी तो समाज में हमारी बड़ी बदनामी होगी। यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया।
10 जनवरी को पिता ने उन लोगों को बुलाकर पंचायत की और कहा के अगर आप अतिरिक्त दहेज के बिना शादी नहीं कर रहे हैं तो हमारे गहने और पांच लाख रुपये वापस कर दो। यह सुनते ही लोगों ने गुस्से में आकर गालियां देते हुए पिता को जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
Spread the love हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पास पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर 10 मई सुबह एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 26 से 27 वर्ष […]
Spread the love {“_id”:”6a7d032924b6c21a1f00c6d5″,”slug”:”taj-mahal-jalabhishek-plea-agra-court-schedules-next-hearing-for-2-september-2026-08-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Taj Mahal: ताज में जलाभिषेक होगा कि नहीं? अदालत में सुनवाई फिर टली; अब 2 सितंबर को अगली तारीख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} ताजमहल। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए सावन माह में जलाभिषेक की अनुमति के लिए दायर वाद पर बुधवार को अपर […]
Spread the love {“_id”:”679c7b4b28707329a50361a6″,”slug”:”major-accident-in-sonbhadra-one-dead-and-many-devotees-injured-in-car-accident-returning-from-mahakumbh-2025-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सोनभद्र में भीषण हादसा: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का फटा टायर, बेकाबू होकर पलटी; एक की मौत; 9 घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग – फोटो : अमर उजाला विस्तार वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन के प्रीतनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। महाकुंभ […]