
माैके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में नहर पटरी के पास बुधवार दोपहर मिले पशु व्यापारी अमित कुमार उर्फ हीरालाल के शव का बुधवार देर रात को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें खुलासा हुआ है कि पहले अमित की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद गले के किसी धारदार हथियार से काटा गया।








