लखनऊ के धर्मावतखेड़ा गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर बीएससी छात्रा प्रियांशी की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी आलोक शादी तय होने बाद पति की तरह हक जमाता था। वह प्रियांशी पर बेवजह शक भी करता था। शक की इसी आदत के कारण वह पहले भी प्रियांशी के साथ मारपीट कर चुका था।
पुलिस के सामने यह खुलासा प्रियांशी की मां पूनम ने किया। एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय के मुताबिक, आरोपी आलोक रावत की शक की आदत और उग्र रवैये के कारण ही प्रियांशी व उनकी मां ने रिश्ते से इनकार कर दिया था। वह शादी के लिए प्रियांशी पर लगातार दबाव बना रहा था।
Trending Videos
2 of 10
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर गुस्साए लोगों को समझाती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रियांशी ने उससे मिलना और बात करना भी बंद कर दिया था। इससे आलोक ज्यादा आक्रामक व्यवहार करने लगा था। पुलिस का मानना है कि रविवार को आलोक प्रियांशी की हत्या के इरादे से ही उनके घर पहुंचा।
3 of 10
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद विलाप करती मां व अन्य
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभव है कि इसी योजना के तहत वह अपने साथ थर्माकोल कटर लेकर आया था। उसको अच्छी तरह से पता था कि दोपहर में प्रियांशी की मां घर पर नहीं रहती हैं। इसी वजह से उसने दोपहर का वक्त चुना।
प्रियांशी के पिता रमेश कुमार की तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां पूनम ने बताया कि वह प्रियांशी को अफसर बनाना चाहती थीं। उम्मीद थी कि प्रियांशी पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका सहारा बनेगी, पर आलोक ने उनकी पूरी दुनिया ही उजाड़ दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आलोक इंटर में दो बार फेल हो चुका था। इस बार उसने फिर से इंटरमीडिएट परीक्षा फार्म भरा है। उसके परिवार में पिता सतीश, मां और एक भाई हैं।
Spread the love {“_id”:”69f59faefc45fbc5f2018457″,”slug”:”women-of-agra-break-barriers-from-petrol-pumps-to-delivery-jobs-inspiring-stories-of-self-reliance-2026-05-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हौसलों की उड़ान: पेट्रोल पंप से डिलीवरी तक, ये महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल; कई ने थामी स्टेयरिंग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 02 May 2026 12:24 PM IST आगरा की महिलाएं कठिन परिस्थितियों और आर्थिक तंगी के बावजूद पेट्रोल पंप, […]
Spread the love राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में मंगलवार शाम स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जब दरोगा राम गोपाल यादव ने रोकने का प्रयास किया तो उनको एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया गया। Source link
Spread the love {“_id”:”6a16f7daaf888f485507d02e”,”slug”:”accident-in-banda-five-dead-five-injured-after-high-speed-truck-collision-2026-05-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में भीषण हादसा: साइकिल सवार शिक्षक को कुचलकर ट्राला ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह की मौत, चार गंभीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 27 May 2026 11:06 PM IST यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की […]