Dalmandi Varanasi: पूर्वांचल के दिल दालमंडी के चौड़ीकरण को लेकर कारोबारियों में भय व्याप्त है। उनका कहना है कि अगर दालमंडी की गलियां चौड़ी हुईं तो यहां के दस हजार दुकानदार और ढाई लाख लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने मांग रखी कि पहले हमें कहीं और बसाया जाए फिर उजाड़ा जाए।
Trending Videos
विश्वनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और रास्ते के विकल्प के रूप में प्रशासन की ओर से दालमंडी की सड़क को चौड़ा करने की कवायद चल रही है। यहां मुस्लिम आबादी अधिक है। यह कार्य पीडब्ल्यूडी को करना है। तीन से पांच मीटर सड़क को 15 से 18 मीटर चौड़ा करने की योजना है।
इस पर 187 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भविष्य में यहां होटल और मॉल भी खोले जाएंगे। दालमंडी के चौड़ा होने से चौक, ठठेरी बाजार, राजादरवाजा, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर जाने वालों को सुविधा होगी। उम्मीद है कि अप्रैल में काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। आदिविश्वेश्वर वार्ड के पार्षद इंद्रेश सिंह की ओर से इस सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव सदन में आया था।
Spread the love नए साल के पहले दिन गुरुवार को भी कोहरे का असर ट्रेनों और बसों के संचालन पर दिखा। प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस दस घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल आकर लखनऊ गई। वहीं करीब 42 ट्रेनें 19 घंटे तक देरी से आईं। लेटलतीफी से परेशान करीब 1237 यात्रियों ने टिकट लौटाए। प्लेटफार्मों से […]
Spread the love 12:42 PM, 22-Feb-2026 दिल्ली के सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से तस्वीरें दिल्ली के सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से कुछ तस्वीरें हैं PM नरेंद्र मोदी जल्द ही भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू […]
Spread the love अलीगढ़ के महुआ खेड़ा क्षेत्र में जीटी रोड स्थित बौनेर तिराहे के पास 14 अगस्त को दुर्घटना में घायल बाइक सवार किसान की मौत हो गई। बाइक पर सवार किसान के दो बच्चे घायल हो गए। Source link