Dalmandi Varanasi: पूर्वांचल के दिल दालमंडी के चौड़ीकरण को लेकर कारोबारियों में भय व्याप्त है। उनका कहना है कि अगर दालमंडी की गलियां चौड़ी हुईं तो यहां के दस हजार दुकानदार और ढाई लाख लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने मांग रखी कि पहले हमें कहीं और बसाया जाए फिर उजाड़ा जाए।
Trending Videos
विश्वनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और रास्ते के विकल्प के रूप में प्रशासन की ओर से दालमंडी की सड़क को चौड़ा करने की कवायद चल रही है। यहां मुस्लिम आबादी अधिक है। यह कार्य पीडब्ल्यूडी को करना है। तीन से पांच मीटर सड़क को 15 से 18 मीटर चौड़ा करने की योजना है।
इस पर 187 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भविष्य में यहां होटल और मॉल भी खोले जाएंगे। दालमंडी के चौड़ा होने से चौक, ठठेरी बाजार, राजादरवाजा, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर जाने वालों को सुविधा होगी। उम्मीद है कि अप्रैल में काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। आदिविश्वेश्वर वार्ड के पार्षद इंद्रेश सिंह की ओर से इस सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव सदन में आया था।
Spread the love नकली दवा मामले के तार तमिलनाडु से भी जुड़ गए हैं। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी हिमांशु तमिलनाडु से नामी कंपनियों के नाम की एंटी एलर्जी, मधुमेह, जुकाम-खांसी, मधुमेह, दर्द निवारक दवाएं मंगवाता था। इस पर नकली क्यूआर कोड और बैच नंबर दर्ज कर बिक्री की जा रही थी। इसके लिए फर्जी […]
Spread the love Pilibhit News: पीलीभीत जिले में कई दिनों से न्यूरिया थाना क्षेत्र में घूम रहे बाघ ने बृहस्पतिवार सुबह दो घंटे के अंतराल में पांच किलोमीटर दायरे में दो महिलाओं और एक किशोर पर हमला किया। इसमें खेत में घास काट रही गांव मंडरिया निवासी कृष्णा देवी (50) पत्नी कालीचरण को बाघ करीब […]
Spread the love आंखें नम, माता का जयकारा, चेहरे पर सिंदूर की लाली। शनिवार को मां दुर्गा की विदाई के समय कुछ ऐसा ही नजारा था। गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। प्रतिमा स्थल से विसर्जन स्थल के बीच की ढाई किलोमीटर की दूरी को तय […]