{“_id”:”67e8d7a8d2babcb9390edab3″,”slug”:”ninth-standard-girl-student-suicide-after-being-stopped-from-giving-exam-in-pratapgarh-2025-03-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: प्रबंधन ने 9वीं की छात्रा को इसलिए पेपर देने से रोका, अपमानित भी किया, रिया ने दी जान; बहन ने कही ये बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
girl student suicide – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के प्रतापगढ़ में कॉलेज में पेपर देने से मना करने पर कक्षा नौ की छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। देर शाम पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया।
Trending Videos
मानधाता थाना क्षेत्र के पितईपुर गांव निवासी कमलेश प्रजापति दिल्ली में रहकर काम करते हैं। उनकी बेटी रिया प्रजापति (16) गांव के ही कमला शरण यादव इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। इन दिनों विद्यालय में गृह परीक्षा चल रही है।
मां पूनम के मुताबिक, शनिवार सुबह रिया परीक्षा देने स्कूल गई थी। उसकी आठ सौ रुपये फीस बकाया थी। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने फीस बकाया का हवाला देते हुए उसे परीक्षा हॉल में जाने से रोक दिया। कहा कि पहले फीस दो तभी परीक्षा दे सकोगी।
सभी के सामने अपमानित किया। इसके बाद रिया घर चली आई। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर फंदे पर झूल गई। उस समय वह खेत में काम कर रही थी। पड़ोस के लोगों के सूचित करने पर घर लौटी तो बेटी को फंदे से लटकता पाया।
Spread the love आगरा में एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम ने नौ दिन की जांच में नकली दवा मामले में बड़ा खेल पकड़ा है। संजय बंसल और उसके परिजन की फर्म से पांच महीने में चार राज्यों में 150 करोड़ रुपये के कारोबार का टर्नओवर मिला है। वहीं टीम को रिश्वत की पेशकश करने […]
Spread the love हाथरस के सीएचसी मुरसान में तैनात टेक्नीशियन अर्पित सिंह के नाम से अन्य छह जिलों में नौकरी करने वाले युवकों के मामले में जांच जारी है। इस प्रकरण में हाथरस के सीएमओ और मुरसान सीएचसी प्रभारी को लखनऊ निदेशालय तलब किया गया है। Source link
Spread the love लखनऊ में उपभोक्ता परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित वेबिनार में प्रदेशभर से जुड़े उपभोक्ताओं ने निगमों पर बकाया चल रहे 33122 करोड़ लौटाने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि दक्षिणांचल में टोरंट कंपनी पर 2221 करोड़ रुपया पॉवर काॅर्पोरेशन का बकाया है। अब दक्षिणांचल का निदेशक (वित्त) जिसे […]