देश की समृद्धि में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की अहम भूमिका होती है। कई देश कृषि प्रधान नहीं हैं, पर वे भुखमरी (हंगर इंडेक्स) में शामिल नहीं। कृषि प्रधान देश भारत में क्षमता है कि वो वैश्विक भुखमरी का समाधान कर ग्लोबल फूड बास्केट के तौर पर पहचान बना सके। बरेली के परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो इंडस्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने ये बातें कहीं।
Trending Videos
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के विकास में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की अहम भूमिका है। वे किसानों के उत्पादन को और बेहतर बनाकर उसे देश-दुनिया के कोने-कोने तक ले जाते हैं। ऐसी इकाइयों को केंद्र सरकार पूरा सहयोग कर रही है। वर्तमान में फूड सिक्योरिटी के साथ फूड सेफ्टी पर भी केंद्र सरकार ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत एफएमसीजी उत्पादों को पूरा सहयोग मिल रहा है।
मंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के प्रत्येक पहलू खेती से लेकर कोल्ड स्टोरेज फिर यूनिट स्थापना को ध्यान में रखकर योजना बन रही है, ताकि देश के उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जा सके। प्रोसेसिंग से पोषक तत्व नहीं निकलते, बल्कि उसे और स्वादिष्ट बनाया जाता है।
Spread the love {“_id”:”694562ece92b421a120dbf65″,”slug”:”priyanka-gandhi-will-now-visit-uttar-pradesh-find-out-what-preparations-the-congress-party-is-making-ahead-of-2025-12-19″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश आएंगी! जानिए विधानसभा चुनाव से पहले किस तैयारी में है कांग्रेस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश आएंगी! जानिए विधानसभा चुनाव से पहले किस तैयारी में है कांग्रेस Source link