{“_id”:”69533cca522040af9807a24a”,”slug”:”girl-committed-suicide-by-consuming-poison-after-her-father-refused-to-buy-her-an-iphone-in-jalaun-2025-12-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘बेटा सब्जी बेचकर दिलवा दूंगा… कुछ दिन रुक जाओ’, पिता ने आईफोन नहीं दिलाया तो 11वीं की छात्रा ने दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
jalaun suicide – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जालौन के मुहम्मदाबाद में आईफोन न मिलने पर 11वीं की छात्रा ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे यहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि अगर वह जान जाता कि उसकी बेटी यह कदम उठा लेगी तो वह उसे किसी हालत में फोन दिला देता।
Trending Videos
डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी तुलसीराम राजपूत खेती और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है जबकि, छोटी बेटी माया (17) गांव के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी।
बेटा मानवेंद्र भी पढ़ाई कर रहा है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले माया का मोबाइल फोन टूट गया था। इसके बाद वह नया मोबाइल दिलाने की जिद करने लगी। माया एक पुराना आईफोन मांग रही थी, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
Spread the love बरेली में तीन दिवसीय उर्स-ए-आला हजरत के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने छह, सात और आठ अगस्त को शहर के 10 प्रमुख स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा, आठ अगस्त को पूरे नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। […]
Spread the love एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती ने आवेदनों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इतिहास में अब तक की सभी परीक्षाओं के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 12 लाख 36 हजार 238 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। Source link