शामली के कांधला में पत्नी ताहिरा बिना बुर्के के मायके चली गई तो पति फारूख ने रात में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। मां की हत्या करते दो बेटियों ने देख लिया तो उन्हें भी मार डाला। इसके बाद तीनों के शव को घर में ही दबा दिया। 10 दिसंबर की रात गांव गढ़ी दौलत में हुई इस खौफनाक वारदात का खुलासा मंगलवार को हुआ। आरोपी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने खोदाई कराई तो तीनों के शव बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि गांव गढ़ी दौलत निवासी फारुख शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता है। वह अपने पिता दाउद व मां असगरी से अलग दूसरे घर में रहता है। उसके साथ पत्नी ताहिरा (32) व पांच बच्चे रहते थे। उसकी सबसे बड़ी बेटी आफरीन (14), आसमीन (10), सहरीन (7), पुत्र बिलाल (9) व अरशद (5) हैं। उसकी अपने माता पिता से बोलचाल नहीं थी।
Trending Videos
2 of 9
गांव गढ़ी दौलत में गड्ढे की खोदाई करते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब छह दिन से फारूख की पत्नी व दो बेटियां आफरीन व सहरीन घर से लापता चल रहे थे। इस पर फारूख के पिता दाउद को शक हुआ। दाउद ने फारूख से उसकी पत्नी व बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उन्हें शामली में किराये के मकान में रखा है।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दाउद ने मंगलवार की शाम पुलिस को इसकी जानकारी दी। दाउद ने पुलिस से अपने बेटे पर तीनों की हत्या करने का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने फारूख को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
4 of 9
आरोपी फारूख
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में फारूख ने बताया कि एक माह पूर्व फारुख और उसकी पत्नी ताहिरा की रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति बच्चों और उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता है।
5 of 9
गढ़ीदौलत में हंगामा करते मायके पक्ष के लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस पर वह झगड़ा कर अपने मायके मुजफ्फरनगर के नारा गांव में बिना बुर्का लगाए ही चली गई थी। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने शादी के बाद से ही पत्नी को पर्दे में रखा था। कभी भी वह बिना बुर्का लगाए घर से बाहर नहीं निकली थी।
Spread the love {“_id”:”68cbaf3d5d438642cb0757bd”,”slug”:”forest-department-team-rescues-15-foot-long-python-in-lakhimpur-kheri-2025-09-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lakhimpur Kheri: तोरई की झाड़ पर लिपटा था 15 फीट का अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा; देखें वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Sep 2025 12:52 PM IST लखीमपुर खीरी जिले में बारिश बाढ़ के बाद अब सांपों का […]
Spread the love उन्नाव जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गौरियाकला गांव के पास टाइल्स लदा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। कोहरा अधिक होने से पीछे से दस वाहन उससे टकरा गए। हादसे में क्षतिग्रस्त कंटेनर में पीछे से स्लीपर बस टकरा गई। घटना में चालक की मौत हो गई और परिचालक घायल है। हादसे में […]
Spread the love 12:00 AM, 11-Apr-2026 Meerut: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की बरसी पर हवन Meerut: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की बरसी पर हवन और पढ़ें 12:00 AM, 11-Apr-2026 Meerut: दिल्ली ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जाना, कैसे छपता है अखबार Meerut: दिल्ली ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जाना, कैसे छपता है अखबार और पढ़ें 12:00 AM, […]