{“_id”:”6a203766a8b5de77cd0f9342″,”slug”:”after-the-son-the-mother-too-breathes-her-last-treatment-continues-for-the-second-son-2026-06-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बेटे के बाद मां की भी थमीं सांसें, दूसरे बेटे का इलाज जारी, दोनों के शव पहुंचते ही गांव में छाया रहा मातम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
छोटू उर्फ राज व राजरानी की फोटो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नशेड़ी पति की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों के साथ जहर खाने वाली महिला ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। महिला के एक छह वर्षीय बच्चे की मंगलवार को मौत हो गई थी। दूसरे एक वर्षीय पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मां और बेटे के शव गांव पहुंचे तो पूरे इलाके में मातम छा गया। इस दौरान रज्जन खुद को कोसता नजर आया और पत्नी व बच्चों को याद कर रोता रहा।
थाना क्षेत्र के धौरहारा गांव निवासी रज्जन निषाद शराब का लती है। पति से परेशान होकर पत्नी राजकली (30) ने पुत्र छोटू उर्फ राज (6) और सौरभ (01) के साथ नदी किनारे गिलास में जहर घोलकर पहले बच्चों को पिलाया और फिर खुद भी पी लिया था। इलाज के दौरान छोटू की मौत हो गई थी। महिला और सौरभ को कानपुर हैलट रेफर किया गया था। यहां देर रात राजकली ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी पर मायके मंसूरपुर से पिता रामबाबू समेत बड़ी संख्या में लोग धौरहारा गांव पहुंचे। परिवार में बड़ी पुत्री शिवानी (10) और पुत्र शिवा (8) हैं।
Spread the love इंदिरानगर के बी ब्लॉक निवासी रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद के बेटे व सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र (59) ने शनिवार रात फंदा लगा लिया। गाजीपुर पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। Source link
Spread the love आगरा में बाढ़ नियंत्रण प्रभारी एवं एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला का कहना है कि बाढ़ का खतरा नहीं है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। बाढ़ चौकियां बन चुकी हैं। Source link
Spread the love हाथरस के हतीसा पुल पर 19 फरवरी की रात हुए हादसे में एक युवक वकील (22) की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया। मृतक का तीन दिन पहले ही निकाह हुआ था। वह शादी में मिली बाइक से शहर से गांव लौट रहा था। रास्ते में […]