UP: महिला कलाकार ने मंच दिलाने की लगाई गुहार, सीएम ने तुरंत दिया आदेश, बोले-स्थानीय कलाकारों को मिले अधिक मौका
होम

UP: महिला कलाकार ने मंच दिलाने की लगाई गुहार, सीएम ने तुरंत दिया आदेश, बोले-स्थानीय कलाकारों को मिले अधिक मौका

Spread the love


सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरकारी आवास में प्रदेश के कई जनपदों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद व पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें भी आईं। एक महिला कलाकार ने सांस्कृतिक मंच दिलाने की मांग की। इस पर सीएम ने संबंधित को निर्देशित किया कि पंजीकृत व स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मौका मिले।


CM Yogi listened to grievances of complainants and said local artists should get maximum opportunities

सीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं।
– फोटो : सूचना विभाग



विस्तार


राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेशभर से आए पीड़ितों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अफसरों को निश्चित समयावधि में उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ितों से फीडबैक भी लेने को कहा। 

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

सरकारी जमीनों पर कब्जा किए जाने की बात पर सीएम ने जांच करके तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल से एस्टिमेट बनवाने को कहा। कहा कि धन के अभाव में किसी का भी इलाज अधूरा नहीं रहेगा। इलाज की व्यवस्था के लिए सरकार आपके साथ खड़ी है।  

सर! मैं कलाकार हूं… मुझे कार्यक्रम दिलवा दीजिए

इस मौके पर एक महिला कलाकार ने कहा कि वे लोकगीत कलाकार हैं। उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम करना है। मंच दिला दीजिए। इस पर सीएम ने उन्हें कार्यक्रम दिलाने का आदेश दिया। कहा कि सरकार हर जिले में लोककलाओं को प्राथमिकता दे रही है। कई आयोजन भी कराए जाते हैं। पंजीकृत व अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मौका मिलना चाहिए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *