{“_id”:”67b7feeb9fdd926d5802a85d”,”slug”:”mayawati-reply-back-on-rahul-gandhi-remark-2025-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: मायावती का राहुल पर पलटवार… दिल्ली में भाजपा की बी टीम बनकर लड़ी कांग्रेस, अपने गिरेबान में झांकें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व बसपा सुप्रीमो मायावती। – फोटो : amar ujala
विस्तार
BSP Party vs Congress: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को भाजपा की बी टीम करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा इसीलिए भाजपा सत्ता में आई है। राहुल गांधी पहले अपने गिरेबान में झांकें फिर बसपा पर सवाल उठाए।
Trending Videos
उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली में दिए गए बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में बयान दिया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में अगर मायावती ने हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ाव होता तो भाजपा सत्ता में नहीं आती। आगे उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता कि कि उन्होंने हमारे साथ मिलकर चुनाव क्यों नहीं लड़ा।
इस पर मायावती ने एक्स पर कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार बीजेपी की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण यहां बीजेपी सत्ता में आ गई है। वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए।
अतः इस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व खासकर बीएसपी की प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए तो यह बेहतर होगा। इनको यही सलाह है।
साथ ही, दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार को यहां चुनाव में खासकर जनहित व विकास संबंधी किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए।
1. कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार बीजेपी की B टीम बनकर चुनाव लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण यहाँ बीजेपी सत्ता में आ गई है। वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए। 1/3
3. साथ ही, दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार को यहाँ चुनाव में खासकर जनहित व विकास सम्बंधी किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है, वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए। 3/3
Spread the love {“_id”:”690d6f4f1c0d82dff80b7809″,”slug”:”encounter-in-azamgarh-criminal-killed-in-joint-operation-by-stf-and-up-police-2025-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Encounter: यूपी में एक और एनकाउंटर… 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर; एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} आजमगढ़ पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में एक और पशु तस्कर को मार गिराया है। यह मुठभेड़ आजमगढ़ जिले के रौनापार […]
Spread the love 02:44 AM, 06-Aug-2026 Aligarh News: शहर में आज इनडोर स्टेडियम में वार्ष्णेय पहल की ओर से पीबीएल-3 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मैच सुबह 7 बजे। और पढ़ें 02:44 AM, 06-Aug-2026 Aligarh News: बिजली बिल हेराफेरी के मामले में 10 अफसर तलब दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों की कार्यप्रणाली के संबंध में […]
Spread the love {“_id”:”679a6fff9bb396879607f865″,”slug”:”kanpur-drunk-attendant-beats-tea-vendor-pelts-stones-2025-01-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: नशे में धुत तीमारदार ने चाय दुकानदार को पीटा, किया पथराव, वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Amar Ujala हैलट स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल में पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए आए तीमारदार ने चाय बेचने वाले बच्चे को पीट दिया। दुकान पहुंचकर जमकर कुर्सियां चलाई और […]