यूपी के मेरठ में गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में शनिवार सुबह भावनपुर निवासी रविशंकर ने पत्नी सपना (26) की चाकू से गोदकर और ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी पति रविशंकर के सिर पर खून सवार था, जिस कारण आरोपी ने सपना पर उसकी अंतिम सांस तक चाकू व ब्लेड से हमला किया।
कमरे की दीवार, फर्श और आरोपी के कपड़े खून से सने थे। पत्नी मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। आरोपी मृत पत्नी के साथ कमरे में मौजूद रहा, उसने भागने की कोशिश नहीं की। पुलिस के पहुंचने के 15 मिनट बाद आरोपी ने दरवाजा खोला।
Trending Videos
2 of 15
सपना की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के कुछ समय बाद ही सपना गर्भवती हो गई थी। शादी के बाद से ही सपना का बहन के घर पर आना-जाना लगा रहता था। मृतका की बहन ममता के अनुसार सपना ने उन्हें कभी कुछ नहीं बताया।
3 of 15
सपना की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि पलभर में सबकुछ खत्म हो गया। शनिवार सुबह आरोपी पति रविशंकर घर पहुंचा। रविशंकर पत्नी को मकान की पहली मंजिल पर ले गया। पलक झपकते ही आरोपी ने विवाहिता की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
4 of 15
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पत्नी पर एक के बाद एक चाकू व ब्लेड से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। महिला लहुलूहान होकर फर्श पर गिर गई। मगर हमला करते हुए आरोपी के हाथ नहीं रूके। कमरे के अंदर का नजारा खुद ही मंजर को बयां कर रहा था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बहन को याद कर बड़ी बहन ममता बार-बार बेसुध हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
5 of 15
गंगानगर में पत्नी की हत्या करने के बाद कमरे में लेटा आरोपी पति
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘मैंने पत्नी को मार डाला, शव ले जाओ’
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। आकर शव उठा लो। आरोपी की बात सुनकर पुलिस अलर्ट हो गई और आलाधिकारियों को जानकारी दी।
Spread the love आगरा। नगर निगम में अब अपने ही पूर्वजों की संपत्ति को अपने नाम दर्ज कराना यानी म्यूटेशन (नामांतरण) कराना महंगा हो गया है। नामांतरण, पंजीकरण और विलंब शुल्क की नई बढ़ी हुई दरें भी 7 मार्च से लागू हो गई हैं। अब 50 रुपये में होने वाला पंजीकरण 500 रुपये में होगा। […]
Spread the love मथुरा के कोसीकलां के गांव कामर में विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी कर्मियों पर एक युवक ने हमला कर दिया। हमले में पीआरबी पर तैनात एक होमगार्ड घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया। घायल होमगार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार […]
Spread the love शिक्षा, खेल व विज्ञान के मामले में यूं तो बाराबंकी जिले के नाम कई उपलब्धियां है, मगर भूसा–धूल पृथक्करण यंत्र बनाने वाली जिले की बेटी पूजा पाल को प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार मिलने से गरीब व मजदूर तबके के साथ आधी आबादी के लिए मानो नया अध्याय लिख दिया गया हो। शुक्रवार को […]