हाथरस के नवल नगर की तंग गली, कार सवार आरएसएस के जिला प्रचारक और स्कूटी सवार आमने-सामने से आ गए। पीछे कौन हटाए, इसी पर विवाद हुआ। आरएसएस नेता अपना परिचय देते रहे, लेकिन हमलावर ईंटों और मिस्त्री की दुकान से उठाए औजारों से उन पर हमला करते रहे।
बाद में बवाल की आशंका से कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। आरोपी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं, जिसके चलते यहां पुलिस तैनात रही। एक मुख्य आरोपी के घर के बाहर पुलिसकर्मी बैठा दिए गए हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक जयकिशोर ने बताया कि वह घटना के समय अपनी कार से तालाब चौराहा की ओर से नवल नगर स्थित संगठन के कार्यालय पर जा रहे थे। अलीगढ़ रोड पर नवल नगर वाली गली में घुसते ही सामने से स्कूटी पर दो युवक आ गए।
Trending Videos
2 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निकलने के लिए जगह न होने पर उन्होंने कार का हॉर्न बजाया, लेकिन हटने की बजाए युवक गाली-गलौज पर उतर आए और उनसे ही कार वापस पीछे लेने के लिए बोलने लगे। अभद्रता से बात करने पर जिला प्रचारक ने उन्हें टोका और अपना परिचय दिया।
3 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बात पर दोनों युवक उग्र हो गए और उन्हें कार से नीचे उतार लिया। इसके बाद वे मारपीट करने लगे और युवकों ने फोन कर अपने साथी मौके पर बुला लिए। नवल नगर के बाहर एक दुकान पर मौजूद युवकों के साथी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ईंट, ऑटो मैकेनिक के औजारों से उन पर हमला कर दिया।
4 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक और पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी युवक भीड़ लगने पर जिला प्रचारक को नाली के पास पटककर भाग गए। एक परिचित ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और एसपी को सूचना दी गई।
5 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायाण, कोतवाली सदर व हाथरस गेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एक थाने का फोर्स जिला प्रचारक को जिला अस्पताल लेकर गया, जबकि एक थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।
Spread the love भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्थिति यह रही कि जाम में दो एंबुलेंस भी फंस […]
Spread the love लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मौसम और परिचालन कारणों के चलते 15 उड़ानें रद्द कर दी गईं। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, भुवनेश्वर और अहमदाबाद सहित कई शहरों की कनेक्टिविटी प्रभावित रही। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली […]
Spread the love आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गांव मनियामऊ के सामने आगरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने हाईवे किनारे खड़ी बाइक और प्रधान समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार घूरे के ढेर पर चढ़ गई। Source link