UP: ‘मैं जिंदा लाश बन गई हूं’,92% लाकर भी वैशाली ने दी जान, सुसाइड से पहले वॉयस नोट ने रुलाया, भाई ने खोले राज
होम

UP: ‘मैं जिंदा लाश बन गई हूं’,92% लाकर भी वैशाली ने दी जान, सुसाइड से पहले वॉयस नोट ने रुलाया, भाई ने खोले राज

Spread the love


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Sat, 18 Apr 2026 06:10 AM IST

Kanpur News: कानपुर में 92% अंक पाकर भी 95% का लक्ष्य न पूरा होने और शिक्षकों के मानसिक दबाव से टूटी वैशाली ने वॉयस नोट भेजकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले छात्रा ने अपने कुछ साथियों को एक वॉयस रिकार्डिंग भेजी थी।


Kanpur Aspiring for over 95% marks in high school a student takes her own life after scoring 92%

मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala



विस्तार

कानपुर में पनकी रतनपुर शिवालिक भवन में छात्रा वैशाली सिंह (16) ने हाईस्कूल में कम अंक आने से आहत होकर गुरुवार शाम फंदा लगा जान दे दी। वह हाईस्कूल में 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक चाहती थी, जबकि उसे 92 प्रतिशत अंक मिले। बुधवार को परिणाम घोषित होने के बाद से वह मायूस थी।



फंदा लगाने से पहले छात्रा ने अपने कुछ साथियों को मोबाइल पर वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी थी।  इसमें उसने जीने की इच्छा खत्म होने व उस पर खर्च किए जाने वाले रुपये बर्बाद होने की आशंका का जिक्र किया है। पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *