UP: मोबाइल फोन देखते-देखते 10 साल के बच्चे को आया हार्टअटैक!… अचानक पीछे की तरफ गिरा था मयंक; फिर उठ न पाया
होम

UP: मोबाइल फोन देखते-देखते 10 साल के बच्चे को आया हार्टअटैक!… अचानक पीछे की तरफ गिरा था मयंक; फिर उठ न पाया

Spread the love


A 10-year-old boy suffered a heart attack while looking at his mobile phone

बच्चे की हार्ट अटैक से मौत
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


अमरोहा के मंडी धनौरा में कक्षा चार के एक बच्चे की मोबाइल फोन देखते समय मौत हो गई। प्रथम दृष्टया बालक की मौत हृदयगति बंद होने की वजह से मानी जा रही है। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। घटना बीती 28 दिसंबर की है।

Trending Videos

गांव झुझैला चक में दीपक सैनी का परिवार रहता है। उनका 10 साल का पुत्र मयंक पास के ही गांव कैसरा के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह बीती 28 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहा था। 

मोबाइल फोन देखते हुए मयंक अचानक पीछे की ओर गिर गया। परिजनों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद मयंक की मां ने उसे पलंग पर बेसुध पड़ा देखा तो वह चौंक गईं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति दीपक को दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *