UP: रिटायर्ड दरोगा ससुर से आहत विवाहिता, डीसीपी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास; आपबीती सुनाते रो पड़ी
होम

UP: रिटायर्ड दरोगा ससुर से आहत विवाहिता, डीसीपी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास; आपबीती सुनाते रो पड़ी

Spread the love


अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Fri, 22 May 2026 12:23 PM IST

आगरा में थाना ट्रांस यमुना की एक महिला ने रिटायर्ड दरोगा ससुर से परेशान होकर डीसीपी सिटी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे हड़कंप मच गया। महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, जबकि डीसीपी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Woman Attempts Self-Immolation at DCP Office Allegedly Over Harassment by Retired Sub-Inspector Father-in-Law

विवाहिता
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना निवासी महिला ने शुक्रवार दोपहर खुद पर ज्वलनशील छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। महिला को आत्मदाह का प्रयास करते देख कार्यालय पर मौजूद पुलिसकर्मी भाग कर पहुंचे और महिला के हाथ से माचिस छीन ली। महिला ने बताया कि उसके ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं।

ससुर के मारपीट का वीडियो होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है ।कई बार थाने के चक्कर लगाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाकर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से मिलवाया। डीसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *