{“_id”:”67a797469822af457609f638″,”slug”:”first-flight-service-from-varanasi-to-ahmedabad-to-babatpur-airport-2025-02-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP : वाराणसी से अहमदाबाद की पहली विमान सेवा, अब रात 9:50 बजे भी दिल्ली के लिए मिलेगी फ्लाइट; जानें खास”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी सहूलियत। – फोटो : Freepik
विस्तार
अहमदाबाद हवाई रूट पर अकासा एयर की नई विमान सेवा 16 फरवरी से शुरू होगी। इसमें बुकिंग भी तेजी हो रही है। इस रूट पर सुबह 10.45 बजे की अकासा की पहली सेवा है। इसके बाद दोपहर और शाम में उड़ानें है।
Trending Videos
वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी नई नॉनस्टॉप विमान सेवा दिल्ली के लिए रात 9.50 बजे से शुरू की है। स्पाइस जेट की रात 11.20 बजे से पहले रात 9.50 बजे एआईएक्स दिल्ली की इस विमान की काफी मांग है। क्योंकि यह विमान सेवा रात 11.25 बजे दिल्ली पहुंचा दे रही है। जबकि स्पाइस जेट की रात 11.20 बजे उड़ान भरती है तो रात एक बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेकर पहुंचती है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार दिल्ली का किराया इस समय औसत 12 से 13 हजार रुपये है। वाराणसी-दिल्ली के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी ने इस रूट पर विमान संचालन का फैसला किया है। हर दिन क्षमता के अनुरूप उड़ान है।
उधर, वाराणसी-अहमदाबाद के बीच नई सेवा शुरू करने वाली अकासा के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि फ्लाइट सुबह 10.45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और 12.45 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। सुबह के लिए यह पहली विमान सेवा है।
इसके बाद सभी दोपहर 2 बजे और शाम 7 बजे के बाद है। टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि इस रूट पर सुबह के समय काफी दिनों से विमानकी मांग की जा रही थी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
Spread the love अमरोहा में हुए दर्दनाक हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार 100 की स्पीड से ज्यादा रही होगी। अचानक हाईवे किनारे खड़ी कैंटर को देखकर छात्र घबरा गए और कार अनियंत्रित हो गई। इस पर कार […]
Spread the love कानपुर में किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान का दो साल का डाटा हैक कर साइबर ठगों के बिटक्वाइन में फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। शातिरों ने काकादेव स्थित एक निजी अस्पताल का सर्वर हैक कर दो साल का डाटा उड़ा दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को ई-मेल कर डाटा रिलीज करने के […]
Spread the love {“_id”:”68204bfed5e757105e07893a”,”slug”:”ammonia-gas-leaked-from-ice-factory-in-mathura-people-fled-from-their-homes-due-to-suffocation-2025-05-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: मथुरा में आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव…घुटने लगा दम, मच गई अफरातफरी; घर छोड़कर भागे लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} मथुरा में आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी माैके […]