बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी केे राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की जिम्मेदारियों में इजाफा किया है। पार्टी ने उनको लीगल व मीडिया आदि के साथ अब चुनाव आयोग संबंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी साैंपी गयी है। मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा आमचुनाव के दौरान कई मायने में सतीश चंद्र मिश्रा की अहम भूमिका रहेगी।
बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को अपने इस फैसले की जानकारी देने के साथ कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बसपा के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही है।
इसे लेकर विरोधी पार्टियों में काफी बेचैनी है। सत्ताधारी दल भाजपा व अन्य विरोधी पार्टियों में भी अब अनवरत बदलाव होना भी स्वाभाविक है। वैसे बसपा ने सर्वसमाज में से खासकर ब्राह्मण समाज को भी पार्टी में वर्ष 2007 की तरह बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी के हिसाब से उम्मीदवार बनाना जब से शुरू किया है, तब से विरोधी पार्टियों में इसको लेकर चर्चा व चिंता है। उनके हथकंडों से बहुजन समाज के लोगों को लगातार सजग व सतर्क रहने की जरूरत है।
1. उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव सन् 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र बी.एस.पी. के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने की ज़मीनी मज़बूती के साथ-साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही…
— Mayawati (@Mayawati) August 19, 2026







