{“_id”:”67b31a91119621376d035ee7″,”slug”:”cyber-thugs-withdraw-nine-lakh-rupees-from-youngman-account-2025-02-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: साइबर ठगों का नया पैंतरा…एक काॅल आया, खाते से निकल गए 9.17 लाख रुपये; इस तरह वापस मिल सकी रकम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Cyber crime – फोटो : Freepik
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा घिरोर के रहने वाले एक युवक के खाते से ऑनलाइन ठगी कर निकाले गई 9.17 लाख रुपये की धनराशि सोमवार को साइबर थाना पुलिस ने वापस कराई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
Trending Videos
साइबर थाना पहुंचे कस्बा घिरोर निवासी हर्ष कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर संपर्क किया था। उनके खाता संबंधी जानकारी मांगी थी। इस बीच किसी तरह से आरोपी ने उनके खाता संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।
खाते से 9.17 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली थी। घटना के तुरंत बाद उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल के एसआई अमित सिंह, महिपाल भदौरिया, जोगेंद्र चौधरी, मनोज कुमार की टीम ने ठगी कर निकाले गए रुपये खाते में फ्रीज कराने में सफलता हासिल की।
साइबर थाना पहुंचे हर्ष को उनकी धनराशि खाता में फिर से वाप करा दी गई है। रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो वंदे मातरम का विरोध करते है उनके चेहरे पहचानिए। ये वही लोग है जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहली कतार में खड़े होते हैं। योगी ने कहा कि कांग्रेस तो चाहती ही नहीं थी कि लौह पुरुष सरदार पटेल का सम्मान […]
Spread the love एएमयू ने सत्र 2025-2026 के लिए यूनिवर्सिटी, सभी केंद्रों और स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। 26 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश होगा। यूनिवर्सिटी के मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्र में 26 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। एएमयू स्कूल इस सामान्य कैलेंडर में शामिल नहीं हैं। […]