{“_id”:”67bb586b533158943a0c7e89″,”slug”:”up-weather-will-change-again-in-the-state-from-february-27-rain-forecast-in-these-districts-varanasi-was-th-2025-02-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather : यूपी में 27 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, कल वाराणसी रहा सबसे गर्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी का मौसम। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 27, 28 फरवरी और एक मार्च को बारिश होने के आसार हैं। ज्यादातर जिलों में रविवार को सुबह-शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठंडक थोड़ी बढ़ी है। हालांकि, दिन में तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया।
Trending Videos
पूर्वी यूपी में रविवार सुबह हल्की धुंध रही, लेकिन दिन में मौसम साफ रहा। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। दिन में गर्मी बढ़ेगी, पर रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27, 28 फरवरी और एक मार्च को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी यूपी के जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
कई जिलों में घटा अधिकतम तापमान
कई जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा तापमान वाराणसी में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में 29.6, हमीरपुर में 29.2, कानपुर में 29.0, प्रयागराज में 29.0, बस्ती में 29.0, लखनऊ में 26.8, आगरा में 28.4, मेरठ में 25.8, गोरखपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
लखनऊ में रही तेज धूप
रविवार को लखनऊ में तेज धूप देखने को मिली। हवाएं न चलने से यह धूप चुभती हुई प्रतीत हुई। दिन में ऊनी कपड़े गायब से दिखे। सुबह और शाम में जरूर ठंड का कुछ अहसास हुआ। आने वाले दिनों में लखनऊ में भी मौसम बदलने के पूर्वानुमान जारी किए गए हैं।
Spread the love 12:00 AM, 28-Nov-2025 UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार Miscreants damaged Ambedkar statue for the fifth time और पढ़ें Source link
Spread the love {“_id”:”69f98e2fe82ba657ec01cb27″,”slug”:”bjp-won-in-bengal-where-power-was-exercised-from-the-agra-fort-400-years-ago-history-of-mughal-period-2026-05-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: जिस बंगाल में भाजपा ने लहराया भगवा, वहां 400 साल पहले आगरा किले से चलती थी सत्ता; ये है मुगल काल का इतिहास”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} आगरा किले का दीवान-ए-खास – फोटो : अमर उजाला विस्तार पूरे देश में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजों की चर्चा है। कोलकाता […]
Spread the love उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इसके लिए सुबह सवा सात बजे से ही विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गया है। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हो रही है जो कि सुबह साढ़े आठ बजे से […]